शहर की इस बिल्डिंग में लगी भीषण आग, गैस सिलेंडर लीकेज होने की आशंका
शहर की इस बिल्डिंग में लगी भीषण आग, गैस सिलेंडर लीकेज होने की आशंका
नोखा। जिले के नोखा तहसील में शुक्रवार सुबह बाजार में उस समय अफर-तफरी मच गई जब एक बिल्डिंग से धुआ निकलने लगा। मिली जानकारी के अनुसार नोखा कस्बे के कटला चौक और रामदेव चौक के बीच शुक्रवार दोपहर एक बिल्डिंग में अचानक आग लगने से क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल पर अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर लीकेज के कारण आग लगी है। देखते ही देखते धुएं का गुबार उठने लगा जो दिन के समय दूर से दिखाई दे रहा था।बिल्डिंग के नीचे मार्केट होने और ऊपर रिहायश होने से अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना पर बिल्डिंग में रहने वाले लोगों को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पर फायर फाइटर की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने व आग को फैलने से रोकने की कवायद शुरू की। एहतियात के तौर पर विद्युत विभाग ने क्षेत्र की बिजली काट दी है। फिलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ