Khulasa Online
ravindera
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

शहर के इस इलाके में मकानों में पहुंचा सीवर लाइन का पानी, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

Bansal
shiv
shiv2
1 month ago
शहर के इस इलाके में मकानों में पहुंचा सीवर लाइन का पानी, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा


शहर के इस इलाके में मकानों में पहुंचा सीवर लाइन का पानी, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
बीकानेर। बीकानेर के रोशनी घर चौराहे के पास कई मकानों में सीवर लाइन का पानी घुस गया है। ये घर पूरी तरह से खतरे में हैं और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इतना ही नहीं यहां एक प्राइवेट स्कूल में भी सीवर लाइन के कारण पानी घुस गया है। सीवर लाइन बना रही प्राइवेट कंपनी के अधिकारियों को इस बारे में सूचना दी गई है।
सीवर लाइन की मरम्मत का काम चल रहारोशनी चौराहे के आसपास पहले बनी सीवर लाइन की मरम्मत का काम चल रहा है। इसके लिए कई बड़े गड्?ढे किए गए थे। इन गड्?ढों को फिर से भर दिया गया लेकिन अंदर ही अंदर लीकेज के चलते लोगों के घरों में बने अंडर ग्राउंड में पानी पहुंच रहा है। रोशनी घर चौराहे पर स्थित एक प्राइवेट स्कूल के अंडर ग्राउंड में भी पानी पहुंच गया है, जहां हर रोज सैकड़ों की संख्या में स्टूडेंट्स रहते हैं।
लोग बोले- घरों में रहना मुश्किल इसी क्षेत्र के निवासी राकेश शर्मा ने बताया कि अभी स्कूल और आसपास के दो-तीन मकानों में पानी नल की तरह बह रहा है। ये गंदा पानी दुर्गंध फैला रहा है, जिससे घरों में रहना मुश्किल हो गया है। लगातार पानी आने से घरों की नींव पर असर आ रहा है और घरों में दरारें आने की शिकायत है। फिलहाल पानी इतनी तेज गति से आ रहा है कि मशीन से निकालने के बाद भी खत्म नहीं हो रहा है।
शर्मा ने बताया कि इस संबंध में टेक्नो क्राफ्ट कंपनी के अधिकारियों को सूचना दी गई, जिसके बाद इंजीनियर और मजदूर मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल मौके का निरीक्षण किया जा रहा है कि पानी किस जगह से घरों में पहुंच रहा है। समय रहते इसकी मरम्मत नहीं हुई तो कई घर गिर भी सकते हैं।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: