Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

राजस्थान में आईएमडी का बड़ा अलर्ट: 18,19,20 मार्च को 21 जिलों में तेज आंधी, जानें पूरा मौसम अपडेट

rk
3 months ago
राजस्थान में आईएमडी का बड़ा अलर्ट: 18,19,20 मार्च को 21 जिलों में तेज आंधी, जानें पूरा मौसम अपडेट

राजस्थान में आईएमडी का बड़ा अलर्ट: 18,19,20 मार्च को 21 जिलों में तेज आंधी, जानें पूरा मौसम अपडेट

 राजस्थान में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार 18 से 20 मार्च के बीच सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। विक्षोभ का सर्वाधिक असर 20 मार्च को रहने की आशंका है, जिसके चलते प्रदेश के 21 जिलों में अंधड़, बारिश और कुछ स्थानों पर ओले गिरने की संभावना को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 18 मार्च को दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बनने की प्रबल संभावना है। इसके असर से आगामी 3 दिन प्रदेश के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और बारिश हो सकती है, वहीं कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। 18 मार्च को जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं मेघगर्जन, आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। वहीं विभाग ने किसानों को पकी फसल का सुरक्षित भंडारण करने की सलाह दी है।

18 से 20 मार्च एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 18 से 20 मार्च के मध्य एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर उत्तर पूर्वी इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सि​स्टम बनने की संभावना है। जिसके प्रभाव से 19 और 20 मार्च को मौसम में बड़ा बदलाव होने कई इलाकों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ तेज बौछारें गिरने, आंधी चलने और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी होने की संभावना है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: