देर रात भीषण सड़क हादसा, दो वाहनों को मारी टक्कर, एक पलटा, वाहन में फसा युवक
देर रात भीषण सड़क हादसा, दो वाहनों को मारी टक्कर, एक पलटा, वाहन में फसा युवक
बीकानेर। नोखा क्षेत्र में देर रात पांचू रोड पर केशूपुरा बस स्टैंड के पास सड़क हादसा हो गया। तेज गति से आ रहे एक अनियंत्रित वाहन ने आगे चल रही दो गाड़ियों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक वाहन सड़क पर पलट गया, जबकि एक युवक घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के ग्रामीण आवाज सुनकर घरों से बाहर निकल आए। पलटे हुए वाहन में सवार एक युवक अंदर फंस गया था।
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और युवक को वाहन से बाहर निकाला। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। समाजसेवी हरिराम बिश्नोई ने घायल को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में से एक पर सरपंच पद प्रत्याशी के प्रचार का बैनर लगा हुआ था। हादसे के बाद कुछ समय तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों और इसमें शामिल लोगों की पहचान को लेकर जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ