Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

भीषण सडक़ हादसे में 7 की मौत, डिवाइडर तोडक़र आया ट्रक इनोवा पर पलटा; गाड़ी के उड़े परखच्चे, अंदर फंसे शव

rk
5 months ago
भीषण सडक़ हादसे में 7 की मौत, डिवाइडर तोडक़र आया ट्रक इनोवा पर पलटा; गाड़ी के उड़े परखच्चे, अंदर फंसे शव

भीषण सडक़ हादसे में 7 की मौत, डिवाइडर तोडक़र आया ट्रक इनोवा पर पलटा; गाड़ी के उड़े परखच्चे, अंदर फंसे शव

पाली। गुजरात के बनासकांठा जिले में शनिवार को भीषण सड़क हादसे में राजस्थान के 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इनोवा के परखच्चे उड़ गए।

हादसा अमीरगढ़ तालुका के इकबालगढ़ के पास पालनपुर-आबू हाईवे पर हुआ, जहां रॉन्ग साइड से आ रहे एक ट्रक ने इनोवा कार को टक्कर मार दी।

हादसे के चलते हाईवे पर करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। घायलों को 108 एम्बुलेंस से नजदीकी हॉस्पिटल पहुंचाया गया। वहीं सूचना मिलते ही बनासकांठा एसपी प्रशांत सुम्बे मौके पर पहुंचे।

बनासकांठा एसपी प्रशांत सुम्बे ने बताया- इकबालगढ़ के पास हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक (जीजे-19-एक्स-8823 नंबर) रॉन्ग साइड से आ रहा था। उसने सामने से आ रही इनोवा कार (आरजे-22-टीए-3107 नंबर) को टक्कर मार दी। हादसे में इनोवा गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 7 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला
सूचना पर पीआई बी.डी. गोहिल सहित अमीरगढ़ पुलिस का काफिला मौके पर पहुंचा। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी 7 शवों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में रखवाया। हादसे में गंभीर घायल 3 लोगों को इलाज के लिए पालनपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में मरने वाले 5 लोगों की पहचान हुई
एसपी प्रशांत सुम्बे ने बताया- मरने वाले 7 लोगों में से 5 लोगों की पहचान हुई है, इनमें सिरोही जिले की शिवगंज तहसील के छावनी गांव निवासी मोहम्मद हुसैन, जिन्नत पत्नी मोहम्मद हुसैन, मोहम्मद शरीफ और आबूरोड (सिरोही) निवासी दीपक सिंह शामिल है। ​1 मृतक पिंडवाड़ा (सिरोही) का है। बाकी लोगों की पहचान की जा रही है। 3 घायलों का इलाज पालनपुर के हॉस्पिटल में चल रहा है।

एसपी बोले- कार सवार 10 में से 7 लोगों की मौत हुई
बनासकांठा एसपी प्रशांत सुम्बे ने कहा- अमीरगढ़ पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्राथमिक जांच में ट्रक ड्राइवर की लापरवाही और रॉन्ग साइड ड्राइविंग को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: