भाजपा से जुड़ कर राष्ट्र की प्रगति में योगदान देंगे सेवग
प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने ओपरणा ओढ़ाकर किया सम्मान
बीकानेर (नसं)। जाने माने समाज सेवी, श्री गणेश भगवान मंदिर के पुजारी शंकर सेवग ने शनिवार को बीकानेर आए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से शिष्टाचार मूलाकात की एवं बताया कि भाजपा कार्यकर्ता के रूप में राष्ट्र के विकास में अपना योगदान देना चाहते हैं।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री राठौड़ ने शंकर सेवग के जज्बे की सराहना करते हुए उन्हें भाजपा का ओपरणा (दुपट्टा) ओढ़ाया तथा उनसे आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्र में भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा का अधिकाधिक प्रचार प्रसार सुनिश्चित करें। इस अवसर पर शंकर सेवग ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को प्रभु श्रीराम दरबार की मनोहारी मूर्तियाँ भेंट कीं। सेवग ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान के विश्वव्यापी उन्मादी परिस्थितियों में भारत को कट्टरवादी ता$कतों से बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी जैसी राष्ट्रवादी एवं सबका साथ सबका विकास की अवधारणा रखने वाले राजनीतिक दल को और मजबूत बनाए जाने की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि खाड़ी युद्ध के चलते एक ओर जहाँ दुनिया के सभी देशों में पेट्रोल डीजल व एलपीजी का संकट भयावह हो गया है वहीं भारत में मोदी सरकार ने आम आदमी पर इसका बोझ पडऩे से बचाया है और पेट्रोल-डीजल, एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित बनाए रखी है, देश को मजबूत कार्यक्रमों के साथ आगे बढ़ा रही है
इस अवसर पर भाजपा देहात जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया, भाजपा देहात प्रवक्ता महेन्द्र ढाका, जिला मीडिया प्रभारी प्रखर मित्तल,दिलीप सिंह राजपुरोहित, बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष श्रीमति सुमन छाजेड सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ