Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

उज्ज्वला लाभार्थियों को झटका! अब सिर्फ इतने LPG सिलेंडरों पर मिलेगी सब्सिडी, बदले नियम

rk
2 weeks ago
उज्ज्वला लाभार्थियों को झटका! अब सिर्फ इतने LPG सिलेंडरों पर मिलेगी सब्सिडी, बदले नियम

उज्ज्वला लाभार्थियों को झटका! अब सिर्फ इतने LPG सिलेंडरों पर मिलेगी सब्सिडी, बदले नियम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के करोड़ों लाभार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने LPG गैस सब्सिडी से जुड़े नियमों में बदलाव करते हुए सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या सीमित कर दी है। अब उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को सालभर में केवल 4 गैस सिलेंडरों पर ही अतिरिक्त सब्सिडी का लाभ मिलेगा जानकारी के अनुसार पहले लाभार्थियों को अधिक संख्या में सब्सिडी का लाभ मिलता था, लेकिन अब सरकार ने बढ़ती अंतरराष्ट्रीय गैस कीमतों और सब्सिडी पर बढ़ते बोझ को देखते हुए यह फैसला लिया है।

पहले 4 सिलेंडरों पर मिलेगी 300 रुपये की सब्सिडी
रिपोर्ट के मुताबिक उज्ज्वला योजना के पात्र लाभार्थियों को साल में पहले 4 LPG सिलेंडरों पर 300 रुपये प्रति सिलेंडर की अतिरिक्त सब्सिडी दी जाएगी। यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। ऐसे में 14.2 किलोग्राम का घरेलू गैस सिलेंडर लाभार्थियों को प्रभावी रूप से करीब 642 रुपये में उपलब्ध होगा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ी LPG की कीमतें
पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक बाजार में LPG की बढ़ती कीमतों के कारण घरेलू गैस सिलेंडर की वास्तविक लागत 1,600 रुपये से अधिक पहुंच गई है। इसके बावजूद आम उपभोक्ताओं को 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर करीब 942 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है।

घरेलू बजट पर पड़ सकता है असर
सरकार का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों में भी गरीब परिवारों को रियायती दरों पर गैस उपलब्ध कराई जा रही है। हालांकि साल में केवल 4 सब्सिडी वाले सिलेंडरों की सीमा तय होने के बाद उन परिवारों पर आर्थिक दबाव बढ़ सकता है, जो पूरी तरह LPG गैस पर निर्भर हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बदलाव का असर विशेष रूप से ग्रामीण और निम्न आय वर्ग के परिवारों पर पड़ सकता है, जहां रसोई गैस की खपत लगातार बढ़ रही है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: