बीकानेर: गंभीर रूप से घायल बाइक सवार ने इलाज के दौरान तोडा दम
बीकानेर। सड़क हादसे में घायल बाइक सवार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मामला छतरगढ़ थाना क्षेत्र के 465 चौकी इलाके का है। जहां हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल बाइक सवार की बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान राजेंद्र सिल्लू उम्र 36 वर्ष निवासी मोहन मगरिया, जिला हनुमानगढ़ के रूप में बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि राजेंद्र 465 आरडी क्षेत्र में दुकान भी संचालित करता था।
जानकारी के मुताबिक, सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद राजेंद्र को इलाज के लिए छतरगढ़ के सरकारी अस्पताल लाया गया था। उनके सिर में गहरी चोट लगने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। यहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ