खेजड़ी कटाई पर बीकानेर पुलिस के सीआई पर गंभीर आरोप, छह माह से नहीं पहुंचे घर भी, बड़े अधिकारी भी जांच के दायरे में!
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में कट रही अंधाधुध कटाई के बीच पुलिस के एक अधिकारी के ऊपर आरोप लगे है। जिसको लेकर बीकानेर से जयपुर तक आला अधिकारियों में हड़कंप की खबर है। दरअसल बीकानेर में बीते समय में अंधाधुध खेजड़ी की कटाई हुई थी। जिसके बाद जानकारी आ रही है कि पूगल के थानाधिकारी रहे पवन सिंह इस पुरी कटाई में शामिल थे।
आरोप है कि पवन ङ्क्षसह ने अपने भाई के नाम से फर्म बनाकर सोलर कपंनियों को धमकाया और कटाई का ठेका लिया। जिसके मार्फत 40 करोड़ से लेनदेन का भी दावा किया गया। जानकारी सामने आने के बाद पुलिस मुख्यालय ने भी जांच शुरू की है।
जिसमें कई आईपीएस, आईएएस और आरएएस के नाम भी सामने आ रहे है। डीजीपी के निदेशों के बाद पुरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच भी शुरू हो गयी हे। वहीं दूसरी तरफ पवन ङ्क्षसह के पिता ने लिखित में जानकारी दी है कि पवन सिंह बीते छह महीने से घर पर नहीं आया है और कोई काम होता है तो फोन करके उसकी जानकारी ले लेता है। बताया जा रहा है कि पवन ङ्क्षसह से तीन बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा गया है लेकिन चार रिमांइडर के बावजूद कोई जवाब नहीं दिया गया है ।
अब जांच टीम लगातार पवन सिंह से जुड़े हर गतिविधि और उनके खिलाफ आरोपों की जांच में जुटी है। खेजड़ी के प्रकरण में इस तरह की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस महकमा अंदर खाने से हिला हुआ है और कोई भी अधिकारी स्पष्ट जानकारी देने को तैयार नहीं है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ