बीछवाल थाना इलाके के इंडस्ट्रियल एरिया में बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी
बीछवाल थाना इलाके के इंडस्ट्रियल एरिया में बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी
बीकानेर। बीछवाल थाना क्षेत्र के विनायक इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक क्वार्टर के कमरे में बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
सूचना के अनुसार एक कमरे में बुजुर्ग व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। मृतक की पहचान जीतू लाल सिंह पुत्र एतवारी सिंह उम्र 66 वर्ष निवासी बिहार के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान बीकानेर के सदस्य मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस की सहायता से शव को पीबीएम अस्पताल भिजवाया। मौके पर बीछवाल थाना पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को मोर्चरी में रखवाया।
इस दौरान खिदमतगार खादिम सोसाइटी के हाजी जाकिर, हाजी नसीम, राजकुमार, सोयेब भाई, मो. जुनैद खान, अब्दुल सत्तार, इमरान तथा राजकुमार खडग़ावत सहित अन्य सेवाभावी कार्यकर्ता मौजूद रहे और सहयोग किया।
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ