खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर जिले के देशनोक में कंकाल के रूप में व्यक्ति मिलने की खबर सामने आयी है। घटना देशनोक रोही में राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर नोखा की और की है। जहां पर एक पेड़ पर कंकाल के रूप में व्यक्ति का शव मिला है। जिसके बाद मोबाइल भी मिला ।जिसके बाद आधार पर उसके परिजनों को सूचना दी गयी हे। मृतक की पहचान शिवराज ङ्क्षसह के रूप में हुई है। बताया कि जा रहा है कि युवक नागौर का है और पिछले कई महीनों से बीकानेर के देशनोक में रहता था। 30 मार्च के बाद युवक का मोबाइल भी बंद बताया जा रहा है। जिस पेड़ से लटका यह कंकाल मिला है वह गिरा हुआ है और काफी पुराना भी बताया जा रहा है। हालांकि फिलहाल मृतक के पिता के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। कंकाल की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में सनसनी फैल गयी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ