Khulasa Online
ravindera
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

कांग्रेस संगठन द्वारा आयोजित की गई विचार गोष्ठी

Bansal
shiv
shiv2
4 months ago
कांग्रेस संगठन द्वारा आयोजित की गई विचार गोष्ठी

कांग्रेस संगठन द्वारा आयोजित की गई विचार गोष्ठी
बीकानेर: 17/05/2026: शहर कांग्रेस संगठन के तत्वावधान में बीकानेर शहर कांग्रेस द्वारा वार्ड नंबर 11 खतूरिया कॉलोनी के नवनियुक्त वार्ड अध्यक्ष भगवान सिंह राठौड़ के संयोजन में विचार गोष्ठी का रविवार को आयोजन किया गया।  बीकानेर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल की अध्यक्षता में आयोजित विचार गोष्ठी में पूर्व राज्य मन्त्री भंवर सिंह भाटी नें बतौर विशिष्ठ अतिथि भाग लिया। अपने उद्बोधन में पूर्व मंत्री नें ज्यादा से ज्यादा जन संपर्क द्वारा कांग्रेस पार्टी की विचार धारा का प्रचार प्रसार करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होनें नवनियुक्त वार्ड अध्यक्ष भगवान सिंह को बधाई दी।
विचार गोष्ठी में बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस जनों को सम्बोधित करते हुए शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने वार्ड स्तर पर सक्रिय सदस्यों की इकाई के गठन और समय समय पर व्यक्तिश: जन संपर्क करने का सुझाव दिया। उन्होंनें कहा कि काँग्रेस पार्टी नें सदैव विविधता में एकता का संदेश देते हुए भारत में लोकतंत्र को मजबूत किया।
गरिमामय कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी मुखराम धत्तरवाल तथा ओबीसी प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष उमा सुथार नें सम्बोधित किया। मंडल अध्यक्ष बाबुलाल धोलखेड़िया नें सभी आगन्तुकों का स्वागत किया।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, पूर्व मंत्री भंवरसिंह भाटी, मुखराम धत्तरवाल, उमा सुथार एवं भगवान सिंह का वार्ड संख्या 11 के प्रबुद्ध जनों द्वारा माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।
राजेन्द्र सियाग, शिवजीत सिंह शेखावत, हरफूल सिंह बगड़ीया, अर्चना नांगल, नेमाराम कूकणा, श्रवण रिंठौड़, नारायण सिंह शेखावत,भगवाना राम मेहरिया, देवेंद्र भादू , सलाउद्दीन कल्लर, सुखराम चौधरी, बलदेव सिंह शेखावत, यशवर्धन गौड़ ,एडवोकेट मुखराम, सुभाष चंद्र तंवर, दौलत सिंह राठौड़,रामरख कस्वां, नरसीराम बिश्नोई, अशोक मेहरा, हंसराज बिश्नोई, धनसुख आचार्य, बाबू लाल सैनी ,सुरेश सिंह सांखला, भंवरलाल लेघा, कानाराम गोदारा, राजूनाथ सिद्ध, ओमप्रकाश कठानिया, गुरतेज सिंह, सन्तोष कुमार जाखड़, दयाल सिंह, दिनेश जैन, पी.एल. बेरवाल, भानीराम सियाग, नरसी राम, जे.पी. तालनिया, बिहारीलाल जनागल, जी.आर.मथुरिया, बजरंग सिंह,बाबुलाल बुनकर, योगेश शर्मा,नरेश शर्मा, प्रेमराज, मोहनलाल पँवार आदि कांग्रेसजनों नें सहभागिता निभाते हुए कार्यक्रम की शोभा बढाई।
कार्यक्रम का संचालन एन एल सी, बरसिंहसर परियोजना के पूर्व महाप्रबंधक अम्बाराम इणखिया व पूर्व शहर कॉंग्रेस सचिव हाजिर खान नें किया।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: