Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

सीएम भजनलाल शर्मा की सुरक्षा में चूक आई सामने, एनएसयूआई के छात्र ने लहराया काला कपड़ा

Bansal sadi
1 month ago
सीएम भजनलाल शर्मा की सुरक्षा में चूक आई सामने, एनएसयूआई के छात्र ने लहराया काला कपड़ा

खुलासा न्यूज,बीकानेर। आज राजस्थान में पीएम नरेन्द्र मोदी का कार्यक्रम था। बाड़मेर के पदपचरा में पीएम ने रिफाइनरी का शुभारंभ किया। जिसमें अनेक वीआईपी भी पहुंचे थे। प्रदेश के मुख्यिा भी इस कार्यक्रम में थे। जिसके बाद  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जोधपुर पहुंचे। जहंा पर प्रवास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई। रातानाडा में शनिवार को काफिले में एनएसयूआइ के कार्यकर्ता ने काला झण्डा लहराया। रातानाडा थाना पुलिस ने छात्र को हिरासत में लिया। जानकारी के अनुसार सीएम भजनलाल शर्मा शाम को एयरपोर्ट जाने के लिए सर्किट हाउस से निकले। भारी पुलिस लवाजमे के साथ सीएम अपने काफिले के साथ एयरपोर्ट जा रहे थे।

 

 रातानाडा में अचानक एनएसयूआइ का एक छात्र हाथ में काला झण्डा लेकर आया और काफिले में शामिल सीएम की कार के आगे काला झण्डा दिखाया। काफिला निकलने के बाद पुलिस हरकत में आई और तलाश के बाद एनएसयूआइ से जुड़े छात्र जीतेश्वर चौधरी को हिरासत में लेकर रातानाडा थाने ले गई। फिलहाल काला झण्डा दिखाने का कारण स्प्ष्ट नहीं हो पाया है। काला झण्डा दिखाने के दौरान छात्र के साथी भी कुछ दूरी पर खड़े थे। उन्होंने मामले का वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया में वायरल भी हुआ। सीएम का काफिला आता देख काला झण्डा लेकर छात्र बीच सड़क पर आया। एक-एक करके काफिले में शामिल ग्यारह वाहन निकल गए, लेकिन किसी ने छात्र को रोकने की कोशिश नहीं की थी। 12वीं कार आई तो छात्र ने काला झण्डा दिखा दिया। हालांकि बाद में उसे पकड़ लिया गया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: