Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

अज्ञात चोर ने फील्ड फायरिंग रेज में घुसकर डीजल कैश चोरी की आशंक, सुरक्षा एजेसिंया अलर्ट मोड़ पर

Bansal
2 months ago
अज्ञात चोर ने फील्ड फायरिंग रेज में घुसकर डीजल कैश चोरी की आशंक, सुरक्षा एजेसिंया अलर्ट मोड़ पर


अज्ञात चोर ने फील्ड फायरिंग रेज में घुसकर डीजल कैश चोरी की आशंक, सुरक्षा एजेसिंया अलर्ट मोड़ पर 
बीकानेर । बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज (रूस्नस्नक्र) में अज्ञात व्यक्तियों के प्रवेश का मामला सामने आया है। 8 अगस्त को अज्ञात लोगों ने फायरिंग रेंज की बाहरी बाड़ को तोडक़र परिसर में प्रवेश किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यहां से कम मात्रा में ईंधन और नकदी चोरी होने की आशंका है। घटना सामने आने के बाद खुफिया और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं और जांच शुरू कर दी गई।
6 घंटे में मिले अहम सुराग घटना की सूचना मिलते ही संबंधित खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। जांच टीमों ने घटना के करीब 6 घंटे के भीतर संदिग्ध वाहन के पंजीकरण से जुड़े अहम सुराग जुटा लिए। इसके साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले संभावित संदिग्धों के बारे में भी जानकारी जुटाई गई है।
 स्थानीय पुलिस को दी जा रही औपचारिक सूचना मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू करने की तैयारी है। स्टेशन मुख्यालय की ओर से स्थानीय नागरिक पुलिस अधिकारियों को घटना की औपचारिक सूचना दी जा रही है, ताकि प्रकरण दर्ज कर विस्तृत जांच की जा सके। जांच एजेंसियां घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं।
 जांच जारी, आगे सामने आएगी पूरी तस्वीर फायरिंग रेंज जैसे संवेदनशील सैन्य क्षेत्र में बाहरी बाड़ तोडक़र अनधिकृत प्रवेश की घटना को सुरक्षा के लिहाज से गंभीर माना जा रहा है। जांच एजेंसियां संदिग्ध वाहन, आसपास के ग्रामीण इलाकों और चोरी की आशंका से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही हैं। जांच आगे बढऩे के साथ मामले में और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: