Khulasa Online
Breaking
• हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • ईरान बोला - किसी हाल में न्यूक्लियर प्रोग्राम नहीं छोड़ेंगे, हॉर्मुज स्ट्रेट पर ईरान ने क्या कहा ? • पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में अब तक 61% वोटिंग, हिंसा और EVM गड़बड़ी के आरोपों से गरमाया माहौल • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • ईरान बोला - किसी हाल में न्यूक्लियर प्रोग्राम नहीं छोड़ेंगे, हॉर्मुज स्ट्रेट पर ईरान ने क्या कहा ? • पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में अब तक 61% वोटिंग, हिंसा और EVM गड़बड़ी के आरोपों से गरमाया माहौल
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर में लाखों रुपए की लूट के मामले में खुले राज, मुनीम ने कर्जा उतारने के लिए साथी किशोर के साथ मिलकर बनाई थी योजना

rk
2 weeks ago
बीकानेर में लाखों रुपए की लूट के मामले में खुले राज, मुनीम ने कर्जा उतारने के लिए साथी किशोर के साथ मिलकर बनाई थी योजना

बीकानेर में लाखों रुपए की लूट के मामले में खुले राज, मुनीम ने कर्जा उतारने के लिए साथी किशोर के साथ मिलकर बनाई थी योजना
बीकानेर। बीकानेर अनाज मंडी में शुक्रवार को हुई साढ़े चार लाख रुपए की लूट किसी बदमाश ने नहीं बल्कि स्वयं उसी दुकान के मुनीम का रचा हुआ षडय़ंत्र था। उसी ने नागौर से एक युवक को बुलाकर पल्लेदार से लूट करवाई। पुलिस ने मुनीम की निशानदेही पर साढ़े चार लाख रुपए भी बरामद कर लिए हैं। इस सम्बंध में बीछवाल एसएचओ ने बताया कि एसपी मृदुल कच्छावा, एडिशनल एसपी चक्रवती राठौड़ और सीओ सदर अनुष्ठा कालिया के सुपरविजन में पुलिस टीमों ने लूट की सूचना मिलते ही कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने नाकाबंदी करवाई और आसपास के सीसीटीवी खंगाले। जिसके बाद मुनीम जो कि परिवादी था उससे पुछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जिसके चलते उसे पर शक हुआ तो सख्ती से पुछताछ की गयी। जिसके बाद मुनीम ने वारदात को स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार कर्जा उतारने के लिए मुनीम ने अपने अन्य साथी किशोर के साथ मिलकर पुरी योजना को बनाई थी। जिसके बाद पैसे लेकर जैसे ही बैंक से निकला तो लूट करने वाले को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मुनीम ने लूटेरे साथी को इशारा किया। जिसके बाद लूट की घटना हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पुछताछ जारी है। बता दे कि कल अनाज मंडी में दुकान नंबर 13 के मालिक के साढ़े चार लाख रूपए निकालकर मुनीम दुकान की और आ रहा था। इस दौरान बाइक सवार उसके पास से पैसे छीनकर ले गया था।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: