बीकानेर में दूसरे चरण का मतदान: एक मतदान केंद्र पर दो गेट खोलने को लेकर विवाद
बीकानेर में दूसरे चरण का मतदान: एक मतदान केंद्र पर दो गेट खोलने को लेकर विवाद
बीकानेर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के दूसरे चरण में बुधवार को बीकानेर में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान शुरू हो गया है। दूसरे चरण में जिला परिषद के 11 और पंचायत समिति के 81 सदस्यों के लिए मतदान कराया जा रहा है। दूसरे चरण में बज्जू, कोलायत, हदां, बीकानेर और बीठनोक पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पहले चरण से सबक लेकर पुलिस ने भी संवेदनशील केंद्रों पर पुलिस बल बढ़ा दिया है। बीकानेर के बज्जू पंचायत समिति क्षेत्र में चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी चाक चौबंद है। एक मतदान केंद्र पर दो गेट खोलने को लेकर विवाद हुआ। दो एमएम गणपतपुरा में ये विवाद हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि घरों के बीच से एक रास्ता खोला गया है, जबकि मुख्य द्वार को बंद रखा गया है। रिटर्निंग ऑफिसर का कहना है कि एक ही गेट खोलने का प्रावधान है।
बीकानेर की कोलायत पंचायत समिति के गांव चानी में वोटर की तुलना में पुलिसकर्मी ज्यादा नजर आ रहे हैं। दरअसल, दूरदराज खेतों में काम पर गए किसान अब तक वोट देने नहीं पहुंचे हैं। उम्मीद की जा रही है कि यहां भी दस बजे बाद ही मतदाताओं की कतार नजर आएगी। बीकानेर के बज्जू पंचायत समिति क्षेत्र में वोटिंग शुरूआती दौर में कम रही है। वोटिंग करने के लिए मतदाताों की कतार फिलहाल नजर नहीं आ रही है। उम्मीद की जा रही है कि दस बजे बाद ही लोग खेतों से निकलकर वोटिंग करने के लिए आएंगे। फिलहाल इक्का-दुक्का वोटर ही पहुंच रहे हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ