टिकट कैंसिल के लिए गूगल से नंबर किया सर्च, फोन करने के हो गया ठगी का शिकार, लगा लाखों का चूना
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर सहित देशभर में साइबर ठगी के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। इसी बीच बीकानेर मेंं भी लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। बीछवाल पुलसि थाने में श्रीनिवास नाम के व्यक्ति ने एक अज्ञात पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि उसे किसी की टिकट बुक करवानी थी।
जिसे गलती से गलत हो गयी। जब उसे कैंसिल करवाने के लिए उसने गूगल से नंबर सर्च कर फोन किया। जिसके बाद दूसरे पक्ष की और से उसे वीडियो कॉल पर लाया गया। जहां से आरोपी ने उसकी स्क्रीन को शेयर किया और क्रेडिट कार्ड की जानकारी ली। जिसके बाद पीडि़त पक्ष के क्रेडिट कार्ड से जानकारी लेते हुए 3 लाख 63 हजार रूपए की ठगी की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ