युवक के नहर में गिरने की आशंका, बाइक-मोबाइल मिलने के बाद सर्च अभियान जारी
युवक के नहर में गिरने की आशंका, बाइक-मोबाइल मिलने के बाद सर्च अभियान जारी
बीकानेर। लूणकरणसर थाना क्षेत्र के हंसेरा गांव के पास कंवरसेन लिफ्ट नहर में एक युवक के गिरने की आशंका के चलते शुक्रवार को सर्च अभियान चलाया जा रहा है। घटना गुरुवार रात करीब 9 से 10 बजे के बीच की बताई जा रही है। शुक्रवार सुबह युवक के नहर में गिरने की आशंका का पता चला।
ग्रामीणों के अनुसार हंसेरा गांव निवासी जय नारायण पुत्र केशरदास की बाइक और मोबाइल फोन नहर के किनारे पड़े मिले। बाइक और मोबाइल मिलने के बाद ग्रामीणों ने युवक के नहर में गिरने की आशंका जताई और इसकी सूचना पुलिस तथा सामाजिक संस्था टाइगर फोर्स की टीम को दी।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ टाइगर फोर्स के अध्यक्ष महिपाल सिंह और गोताखोर साहबराम सांसी मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से नहर में युवक की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू किया गया है।
फिलहाल युवक का कोई सुराग नहीं मिला है और नहर में तलाश जारी है। पुलिस भी घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ