Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

भीषण गर्मी में स्कूलों की मनमानी, आदेशों की उड़ रही धज्जियां, नियम ताक पर, बच्चों को झेलनी पड़ रही तपती धूप

rk
1 week ago
भीषण गर्मी में स्कूलों की मनमानी, आदेशों की उड़ रही धज्जियां, नियम ताक पर, बच्चों को झेलनी पड़ रही तपती धूप
बीकानेर में भीषण गर्मी के बीच स्कूल टाइमिंग की अनदेखी
 
भीषण गर्मी में स्कूलों की मनमानी, आदेशों की उड़ रही धज्जियां, नियम ताक पर, बच्चों को झेलनी पड़ रही तपती धूप
 
बीकानेर।  इन दिनों भीषण गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। शहर का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है, जिससे आमजन के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के इस प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा स्कूलों के समय में बदलाव के निर्देश जारी किए गए थे, ताकि बच्चों को दोपहर की तेज धूप से बचाया जा सके।
 
इसके बावजूद कई निजी स्कूल प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी करते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार कई स्कूल सुबह 8:30 बजे से लग रहे हैं और दोपहर 1 बजे के बाद तक संचालित हो रहे हैं। जबकि आदेशों के अनुसार 11.45 तक का ही समय है। वहीं गंगाशहर और उदासर क्षेत्र के कई स्कूलों में तो 2 बजे तक कक्षाएं चलने की शिकायतें सामने आई हैं।
 
अभिभावकों का कहना है कि तेज गर्मी के कारण बच्चों को थकान  जैसी समस्याएं हो रही हैं। 
 
स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए और नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूल समय को सुबह के घंटों तक सीमित करने की जरूरत पर जोर दिया जा रहा है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: