बीकानेर: साइबर ठगी के बाद फिर ठगी! 38 लाख वापस दिलाने के नाम पर महिला से 20 लाख ऐंठे
बीकानेर: साइबर ठगी के बाद फिर ठगी! 38 लाख वापस दिलाने के नाम पर महिला से 20 लाख ऐंठे
बीकानेर। शहर में साइबर फ्रॉड से जुड़े एक मामले में नया मोड़ सामने आया है। पहले से साइबर ठगी की शिकार एक महिला को उसकी रकम वापस दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने 20 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। पुलिस के अनुसार रानी बाजार स्थित पोकर क्वार्टर निवासी किरण बाला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वर्ष 2023 में उनके साथ 38.53 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई थी। इस संबंध में साइबर थाने में मामला दर्ज कराया गया था और पुलिस न्यायालय में चार्जशीट भी पेश कर चुकी है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि इसी दौरान हरदेव शर्मा नामक व्यक्ति ने महिला को विश्वास में लेकर कहा कि उसकी साइबर थाने में अच्छी पहचान है और वह जल्द ही ठगी गई पूरी राशि वापस दिला देगा। महिला का आरोप है कि आरोपी ने मई 2024 से नवंबर 2025 के बीच अलग-अलग बहाने बनाकर उससे 20,25,939 रुपये ले लिए। इतना ही नहीं, आरोपी महिला की कार, लैपटॉप और मोबाइल फोन भी अपने साथ दिल्ली ले गया, जिन्हें अब तक वापस नहीं लौटाया।
पीड़िता की शिकायत पर कोटगेट थाना पुलिस ने जहादरा (दिल्ली) निवासी हरदेव शर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ