एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान को मिली सर्वोच्च ‘एए’ ग्रेडिंग
एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान को मिली सर्वोच्च ‘एए’ ग्रेडिंग
बीकानेर, 28 अक्टूबर। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (एसबीआई आरसेटी) को ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की वार्षिक ग्रेडिंग प्रक्रिया में सर्वोच्च ‘एए’ ग्रेड प्रदान किया गया है।
ग्रेडिंग प्रक्रिया में प्रशिक्षण की गुणवत्ता, आधारभूत सुविधाओं, प्रशिक्षणार्थियों के सेटलमेंट एवं अनुवर्ती गतिविधियों, बैंक ऋण से जुड़ाव तथा संस्थान के समग्र प्रबंधन सहित विभिन्न मानकों का मूल्यांकन किया जाता है। इन सभी मानकों पर बेहतर प्रदर्शन के आधार पर संस्थान को यह उपलब्धि प्राप्त हुई है।
ग्रेडिंग प्रमाण-पत्र संस्थान के निदेशक श्री रूपेश शर्मा को संस्थान परिसर में सौंपा गया। इस अवसर पर संस्थान का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
संस्थान के निदेशक श्री रूपेश शर्मा ने इस उपलब्धि का श्रेय भारतीय स्टेट बैंक, लीड बैंक, नैसर (एनएसीईआर), ग्रामीण विकास मंत्रालय, जिला प्रशासन, संस्थान के संकाय सदस्यों एवं स्टाफ तथा प्रशिक्षणार्थियों के सामूहिक प्रयासों को देते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि संस्थान भविष्य में भी ग्रामीण एवं बेरोजगार युवाओं को निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ