Khulasa Online
Breaking
• यहां पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 की मौत, 6 घायल, कई मलबे में दबे; सीएम ने जताया दुख • ट्रंप की आखिरी चेतावनी : राष्ट्रपति बोले - डील मानो, वरना अंधेरे में डूबेगा ईरान; पाकिस्तान में कल फिर वार्ता • पीएम मोदी ने 30 मिनट देश को किया संबोधित, जानें क्या बोले पीएम • केंद्र सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनर्स को होगा फायदा • देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने दबोचे चार खतरनाक आतंकवादी, राम मंदिर और संसद थे निशाना, हो चुकी थी रेकी • यहां पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 की मौत, 6 घायल, कई मलबे में दबे; सीएम ने जताया दुख • ट्रंप की आखिरी चेतावनी : राष्ट्रपति बोले - डील मानो, वरना अंधेरे में डूबेगा ईरान; पाकिस्तान में कल फिर वार्ता • पीएम मोदी ने 30 मिनट देश को किया संबोधित, जानें क्या बोले पीएम • केंद्र सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनर्स को होगा फायदा • देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने दबोचे चार खतरनाक आतंकवादी, राम मंदिर और संसद थे निशाना, हो चुकी थी रेकी

संदिग्ध हालात में व्यक्ति का मिला शव, हत्या की आशंक

rk
2 weeks ago
संदिग्ध हालात में व्यक्ति का मिला शव, हत्या की आशंक

 

बीकानेर. नाल। जिले के नाल थाना क्षेत्र के जयमलसर गांव में एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान है, जिससे आशंका है कि उसकी हत्या की गई है। मृतक की प्रारंभिक पहचान साजनवासी गांव निवासी के रूप में हुई है, हालांकि पुलिस अभी परिजनों से पुष्टि करने में जुटी हुई है।

सूचना मिलते ही गंगाशहर सीओ हिमांशु शर्मा व नाल थानाधिकारी विकास बिश्नोई मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान के प्रयास शुरू किए।

थानाधिकारी विकास बिश्नोई ने बताया कि मृतक साजनवासी क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। उसके परिजनों से संपर्क किया गया है। परिजनों की शिनाख्त और पुष्टि के बाद ही विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।

प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर और पीठ पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। 

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: