Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

आम आदमी पर महंगाई की मार, राजस्थान में सरस घी फिर महंगा; आज से नई दरें लागू

rk
2 months ago
आम आदमी पर महंगाई की मार, राजस्थान में सरस घी फिर महंगा; आज से नई दरें लागू

आम आदमी पर महंगाई की मार, राजस्थान में सरस घी फिर महंगा; आज से नई दरें लागू

जयपुर। राजस्थान को-ऑपरेटिंव डेयरी फेडरेशन ने सरस घी के दामों में कंज्यूमर पैक में 20 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। साथ ही, बल्क पैक में 10 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। नई दरें बुधवार सुबह से लागू हो गई है। डेयरी फेडरेशन के प्रबंधक जनसंपर्क विनोद गेरा ने बताया कि घी के दामों में यह बढ़ोतरी बाजार में आई तेजी और घी के अन्य प्रतिस्पर्धी ब्रांड्स के दामों को देखते हुए की गई है। उन्होंने बताया कि सरस साधारण घी का एक लीटर मोनोकार्टन पैक 551 रुपए के स्थान पर अब 571 रुपए में मिलेगा। आधा लीटर मोनोकार्टन पैक 277 रुपए के स्थान पर 287 रुपए में मिलेगा। गाय के घी का एक लीटर मोनोकार्टन पैक 570 रुपए के स्थान पर अब 590 रुपए में मिलेगा।

उन्होंने बताया कि सरस साधारण घी का 15 किलो टिन पैक 9345 रुपए के स्थान पर अब 9495 रुपए में मिलेगा। सरस गाय के घी का 15 किलो टिन पैक 9630 रुपए के स्थान पर अब 9780 रुपए में मिलेगा। सरस साधारण और गाय के 5 लीटर टिन पैक्स में भी 20 रुपए प्रति लीटर की दर से बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने बताया कि सभी पैक्स पर नई दरें बुधवार सुबह से लागू हो गई हैं।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: