‘संडे ऑन साइकिल’ के तहत साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित
बीकानेर, 25 अक्टूबर। साइक्लिंग क्लब, बीकानेर द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट के तहत रविवार को ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस बार कार्यक्रम की थीम 'साइबर सुरक्षा' रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त निदेशक श्री सत्येंद्र सिंह राठौड़ ने प्रतिभागियों को साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव तथा डिजिटल जागरूकता के संबंध में जानकारी दी।
जिला साइक्लिंग संघ के सचिव श्री सुरेंद्र कूकणा ने बताया कि प्रत्येक रविवार आयोजित होने वाले ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान का उद्देश्य लोगों को नियमित व्यायाम, साइक्लिंग एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय साइक्लिस्ट श्री दयालाराम सहारण सहित अजय जावा, युग जावा, लालचंद जीनगर, आशना, मनीषा, निशा, कांता, ज्योत्सना सुथार, दीपक, वृंदा राठौड़,जितेंद्र सिंह, सतीश कुमार एवं अभिषेक मीणा उपस्थित रहे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ