Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

सोमवार को 43 दिन की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के बाद स्कूले खुली, विभाग ने जारी किया पूरा अकादमिक कैलेंडर

rk
7 hours ago
सोमवार को 43 दिन की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के बाद स्कूले खुली, विभाग ने जारी किया पूरा अकादमिक कैलेंडर

 

सोमवार को 43 दिन की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के बाद स्कूले खुली, विभाग ने जारी किया पूरा अकादमिक कैलेंडर
बीकानेर । राजस्थान में 43 दिन की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के बाद सोमवार से सरकारी और निजी स्कूल फिर से खुल गए हैं। भीषण गर्मी और लू को देखते हुए इस बार ग्रीष्मकालीन अवकाश में 7 दिन की बढ़ोतरी की गई थी। पहले स्कूल 22 जून से खुलने थे, लेकिन अवकाश 28 जून तक बढ़ा दिया गया। अब 29 जून से नए शैक्षणिक सत्र की नियमित पढ़ाई शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग ने पूरे सत्र का विस्तृत शैक्षणिक कैलेंडर भी जारी किया है, जिसमें अवकाश, टेस्ट और परीक्षाओं की तारीखें तय की गई हैं।छुट्टियां कम करने की कोशिश, दो दिन ही कम हुईंराज्य सरकार ने इस बार ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि कम करने का प्रयास किया था, लेकिन सरकारी स्कूल टीचर्स के दबाव के चलते केवल दो दिन की छुट्टियां ही कम की जा सकीं। इस साल प्रदेश में स्कूलों में कुल 43 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश रहा।
प्रदेश में संचालित हो रहे हैं हजारों स्कूल
राजस्थान में विभिन्न विभागों के तहत बड़ी संख्या में सरकारी और निजी शिक्षण संस्थान संचालित हो रहे हैं।
शिक्षा विभाग : 21,358 स्कूल
पंचायती राज एवं स्थानीय निकाय : 43,194 स्कूल
जनजाति एवं सामाजिक न्याय विभाग : 3,087 स्कूल
मान्यता प्राप्त मदरसे : 2,845
संस्कृत शिक्षा विभाग : 1,839
स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल : 134
केजीबीवी एवं छात्रावास : 178
अल्पसंख्यक कार्य विभाग : 32
मेवात क्षेत्र के स्कूल : 10
आवासीय विद्यालय : 7
जुलाई में नहीं रहेगा कोई सार्वजनिक अवकाश
जुलाई माह में रविवार के अलावा कोई सार्वजनिक अवकाश नहीं रहेगा। कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रवेश की अंतिम तिथि 11 जुलाई निर्धारित की गई है।
17 से 19 अगस्त तक सेकंड टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। इसी महीने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की परीक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन भी भरे जाएंगे।
20 और 21 अगस्त को जिला स्तरीय तथा 27 से 29 अगस्त तक राज्य स्तरीय सब जूनियर नेहरू हॉकी प्रतियोगिता होगी। 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाएगा।
सितंबर में लगातार पांच दिन बंद रहेंगे सरकारी स्कूल
4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का अवकाश रहेगा। 5 सितंबर को शिक्षक दिवस, 8 सितंबर को विश्व साक्षरता दिवस मनाया जाएगा।
18 और 19 सितंबर को शिक्षक सम्मेलन के कारण सरकारी स्कूलों में अवकाश रहेगा। 20 सितंबर को रविवार और 21 सितंबर को श्रीरामदेव जयंती, तेजा दशमी तथा खेजड़ली शहीद दिवस का अवकाश रहेगा। इस तरह सरकारी स्कूल 17 सितंबर के बाद सीधे 22 सितंबर को खुलेंगे।
अक्टूबर में बदल जाएगा स्कूलों का समय
एक पारी वाले स्कूल सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होंगे। दो पारी वाले स्कूल सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेंगे।
15 से 29 अक्टूबर तक अद्र्धवार्षिक परीक्षाएं आयोजित होंगी। 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती और इंदिरा गांधी पुण्यतिथि मनाई जाएगी।
नवंबर में दीपावली अवकाश के कारण कम लगेंगी कक्षाएं
4 से 15 नवंबर तक दीपावली अवकाश रहेगा। 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती का अवकाश रहेगा।
27 और 28 नवंबर को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलन के कारण सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। 29 नवंबर को रविवार होने के कारण नवंबर में स्कूल करीब 14 दिन ही संचालित होंगे।
18 से 21 नवंबर तक राज्य स्तरीय विज्ञान मेला आयोजित होगा, जबकि 21 नवंबर को पीटीएम और कालिदास दिवस मनाया जाएगा।
दिसंबर में होंगे थर्ड टेस्ट
17 से 19 दिसंबर तक थर्ड टेस्ट आयोजित होंगे। 25 दिसंबर को क्रिसमस और 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जाएगा। इस बार 25 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश शुरू नहीं होगा।
जनवरी में 10 दिन का शीतकालीन अवकाश
1 से 10 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। 15 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह जयंती और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। 30 जनवरी को शहीद दिवस पर दो मिनट का मौन रखा जाएगा।
फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं
फरवरी में रविवार के अलावा देवनारायण जयंती का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसी महीने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं प्रस्तावित हैं।
मार्च में होंगी वार्षिक परीक्षाएं
8 से 20 मार्च तक वार्षिक परीक्षाएं आयोजित होंगी। 25 मार्च को परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे।
अब सोमवार से प्रदेशभर के लाखों स्टूडेंट्स नए शैक्षणिक सत्र की नियमित पढ़ाई शुरू करेंगे।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: