Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

सलमान खान के पिता राइटर सलीम खान की तबीयत बिगडऩे के बाद आईसीयू में भर्ती, डॉक्टर ने दिया सेहत पर अपडेट

rk
2 months ago
सलमान खान के पिता राइटर सलीम खान की तबीयत बिगडऩे के बाद आईसीयू में भर्ती, डॉक्टर ने दिया सेहत पर अपडेट

सलमान खान के पिता राइटर सलीम खान की तबीयत बिगडऩे के बाद आईसीयू में भर्ती, डॉक्टर ने दिया सेहत पर अपडेट

सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान की आज मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की निगरानी में आईसीयू में उनका उपचार चल रहा है। लीलावती अस्पताल में सीनियर पल्मोनोलॉजिस्ट और चेस्ट मेडिसिन के कंसल्टेंट डॉ. जलील पार्कर ने सलीम खान की सेहत को लेकर अपडेट दिया है। 

सुबह कराया गया सलीम खान को भर्ती
डॉ. जलील पार्कर ने बताया, 'सलीम खान को सुबह 8.30 बजे लीलावती हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। उन्हें उनके फैमिली डॉक्टर, डॉ. संदीप चोपड़ा इमरजेंसी में लाए थे। सलीम खान को पहली मंजिल पर इंटेंसिव केयर में शिफ्ट कर दिया गया। डॉ. विनय चव्हाण (न्यूरोलॉजिस्ट), डॉ. अजीत मेनन (कार्डियोलॉजिस्ट), डॉ. नितिन डांगे (न्यूरोसर्जन) और डॉ. बिनीत अहलूवालिया सहित डॉक्टरों की एक टीम ने उनका इलाज किया। 

कल प्रेस बुलेटिन में दिया जाएगा हेल्थ अपडेट
डॉ. पार्कर ने कहा कि रिश्तेदारों की रिक्वेस्ट का सम्मान करते हुए सलीम खान की सेहत से संबंधित आज और जानकारी शेयर नहीं की जा रही है। हालांकि, कल सुबह 11 बजे हम रिश्तेदारों की सहमति से और सलीम खान की निजता को पूरी तरह बनाए रखते हुए एक प्रेस बुलेटिन देंगे। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है, लेकिन उनके क्लिनिकल स्टेटस के संबंध में उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है'।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: