Khulasa Online
TM Jewellers
jagran
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

स्कूल भवन की मांग को लेकर युवा भूखे-प्यासे टंकी पर डटे रहे, प्रशासन की चिंता बढ़ी

Bansal sadi
6 hours ago
स्कूल भवन की मांग को लेकर युवा भूखे-प्यासे टंकी पर डटे रहे, प्रशासन की चिंता बढ़ी


स्कूल भवन की मांग को लेकर युवा भूखे-प्यासे टंकी पर डटे रहे, प्रशासन की चिंता बढ़ी
 खाजूवाला। 1 केजेडी गांव में राजकीय विद्यालय के नए भवन निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों और छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। स्कूल भवन की मांग को लेकर पिछले छह दिनों से स्कूल के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर ग्रामीण और छात्र धरने पर बैठे हैं। वहीं पांच युवक पिछले 48 घंटे से पानी की टंकी पर चढक़र आंदोलन कर रहे हैं। भूखे-प्यासे युवक टंकी पर ही डटे हुए हैं, जिससे उनकी हालत बिगडऩे की चिंता प्रशासन को सताने लगी है।ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में भवन की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। पर्याप्त कमरों के अभाव में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसी मांग को लेकर ग्रामीणों और छात्रों ने आंदोलन का रास्ता अपनाया है। छठे दिन भी स्कूल में तालाबंदी जारी है और बच्चों के साथ ग्रामीणों का प्रदर्शन भी लगातार चल रहा है।
मामले को लेकर प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ कई दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन अभी तक सहमति नहीं बन पाई है। बताया जा रहा है कि विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल की ओर से स्कूल भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है, इसके बावजूद ग्रामीण आंदोलन समाप्त करने को तैयार नहीं हैं।वहीं पानी की टंकी पर 48 घंटे से बैठे युवकों की लगातार बिगड़ती हालत को लेकर प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। दूसरी ओर प्रशासन के रवैये और मांग पर ठोस कार्रवाई नहीं होने को लेकर ग्रामीणों में भी आक्रोश बढ़ता जा रहा है।फिलहाल 1 केजेडी में स्कूल भवन की मांग को लेकर आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। टंकी पर बैठे युवकों की सुरक्षा और उनकी हालत को लेकर प्रशासन के सामने स्थिति 

चुनौतीपूर्ण बनी हुई है

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: