Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

प्रदेश सरकार के निर्देशों पर कल होगा संतो का सम्मान, 13 संतो का विभाग करेगा सम्मान

Bansal sadi
1 month ago
प्रदेश सरकार के निर्देशों पर कल होगा संतो का सम्मान, 13 संतो का विभाग करेगा सम्मान

खुलासा न्यूज,बीकानेर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर देवस्थान विभाग द्वारा प्रदेश के समस्त जिलों में 516 संतों-महंतों सहित जिले के 13 प्रमुख संतों एवं महंतों का सम्मान एवं अभिनंदन किया जाएगा। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार आयोजित होने वाले 'गुरु वंदन संदेशÓ कार्यक्रम के तहत संतों-महंतों को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से प्रेषित 'गुरु वंदन संदेशÓ, श्रीफल, शॉल, दुपट्टा, मिठाई तथा ?2,100 की सम्मान राशि भेंट कर श्रद्धापूर्वक सम्मानित किया जाएगा।
देवस्थान विभाग की निरीक्षक सोनिया रंगा ने बताया कि विभागीय अधिकारी विभिन्न आश्रमों, मठों एवं मंदिरों में पहुंचकर संतों-महंतों का अभिनंदन करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री का संदेश भी उन्हें भेंट किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बीकानेर जिले में महंत रामदयालजी महाराज, राजगुरु आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानन्द जी भारती महाराज (श्री पंच मंदिर धूणी नाथजी), महंत संवित विमर्शानन्द गिरी (मंदिर श्री लालेश्वर महादेव शिववाड़ी), रामेश्वरानन्दजी दाताश्री महाराज (देवीकुण्ड सागर), अशोकानन्दजी महाराज (जागिरीधाम, कोलायत), चंद्रशेखर भजनदास जी महाराज (भेलू), फक्कडऩाथजी (सालमनाथजी का धोरा, नोखा), बीरबलनाथजी (जसनाथजी महाराज, कतरियासर), विश्वनाथजी (शिवमढ़ी, छत्तरगढ़), मोनी बाबा (बड़ा गुसाईंसर), सोमनाथजी (जसनाथजी, लिखमादेसर), पीठाधीश्वर रामानंदजी महाराज (गुरु जम्भेश्वर धाम, मुकाम) तथा क्षमारामजी महाराज (रामद्वारा, सिंहथल) का सम्मान किया जाएगा।
सोनिया रंगा ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम पूर्ण श्रद्धा, गरिमा एवं परंपरागत सम्मान के साथ आयोजित किया जाएगा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: