Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

मिलावट पर वार के लिए कल से 'सही खान-पान, स्वस्थ राजस्थान' अभियान होगा शुरू

Bansal
1 month ago
मिलावट पर वार के लिए कल से 'सही खान-पान, स्वस्थ राजस्थान' अभियान होगा शुरू

खुलासा न्यूज,बीकानेर। आमजन को सुरक्षित, पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 'सही खान-पान, स्वस्थ राजस्थान अभियान 3 से 16 अक्टूबर तक प्रदेशभर में चलाया जाएगा। अभियान के तहत मिलावट की पहचान, स्वस्थ थाली, खाद्य पदार्थों के लेबल पढऩे, स्वच्छता एवं भोजन की बर्बादी रोकने सहित विभिन्न विषयों पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित होंगी।

 


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के निर्देशानुसार बीकानेर जिले में भी अभियान के तहत स्कूलों, कॉलेजों, अस्पतालों एवं सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के माध्यम से दूध, घी, तेल, मसाले एवं मिठाइयों में मिलावट की पहचान के आसान तरीकों की जानकारी दी जाएगी। विद्यार्थियों को स्वस्थ टिफिन, पौष्टिक आहार, श्रीअन्न एवं खाद्य पदार्थों के लेबल पढऩे के बारे में जागरूक किया जाएगा।

 


उन्होंने बताया कि आमजन को पैकेटबंद खाद्य सामग्री खरीदते समय लाइसेंस/पंजीकरण संख्या, निर्माण एवं पैकिंग तिथि, बेस्ट बिफोर/एक्सपायरी डेट तथा पोषण संबंधी जानकारी वाला लेबल पढऩे के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही कम नमक, कम तेल और कम चीनी के सेवन, स्थानीय एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों को आहार में शामिल करने, नियमित शारीरिक गतिविधि करने तथा भोजन की बर्बादी रोकने का संदेश दिया जाएगा।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: