Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

सडक़ हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, थाने में रिपोर्ट दर्ज

Bansal
6 hours ago
सडक़ हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, थाने में रिपोर्ट दर्ज


सडक़ हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, थाने में रिपोर्ट दर्ज
 बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाने के कारण हुए सडक़ हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा 26 सितंबर को नापासर रोड स्थित किन कॉलेज के पास हुआ था। घायल युवक को राहगीरों की मदद से बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां करीब पांच दिन तक इलाज चलने के बाद एक अक्टूबर की रात उसकी मौत हो गई।
मृतक के भाई गणेश कुमार पुत्र अखाराम जाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया कि 26 सितंबर को मेरा भाई बीकानेर कृषि मंडी से कृषि कार्य में काम आने वाली दवाई लेकर मोटरसाइकिल चालक पवन पुत्र अखाराम के साथ सवार होकर गांव की ओर लौट रहा था।
नापासर रोड पर किन कॉलेज के पास मोटरसाइकिल चालक पवन ने बाइक को तेज गति और लापरवाही से चलाया। इससे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में उसका भाई श्रीराम सडक़ पर गिर गया। गिरने के कारण उसके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायल श्रीराम को इलाज के लिए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल पहुंचाया।
पांच दिन तक चला इलाज, फिर मौत
पीबीएम अस्पताल में श्रीराम का इलाज चल रहा था। हादसे में सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आने के कारण उसकी हालत गंभीर बताई गई। चिकित्सकों की निगरानी में इलाज के दौरान एकअक्टूबर की रात श्रीराम की मौत हो गई।
मृतक के भाई गणेश कुमार ने नापासर थाने में रिपोर्ट देकर हादसे के संबंध में कार्रवाई की मांग की। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक पवन पुत्र अखाराम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई मुकेश कुमार द्वारा की जा रही है

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: