सच्चा सेवक जनता की ताकत से आगे बढ़ता है, सुषमा इसका प्रत्यक्ष उदाहरण — कामिनी विमल भोजक मैया
सच्चा सेवक जनता की ताकत से आगे बढ़ता है, सुषमा इसका प्रत्यक्ष उदाहरण — कामिनी विमल भोजक मैया
बीकानेर। सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में सक्रिय संस्था कल्याण फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा बीकानेर नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 49 से निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुईं श्रीमती सुषमा शर्मा का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर फाउंडेशन की निदेशक कामिनी विमल भोजक मैया ने कहा कि सच्चा जनसेवक किसी राजनीतिक दल के सहारे नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, समर्थन और आशीर्वाद से आगे बढ़ता है। सुषमा शर्मा इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों को पीछे छोड़ते हुए वार्ड की जनता ने सुषमा शर्मा पर अपना विश्वास जताकर यह साबित किया है कि जनसेवा और जनता के बीच मजबूत रिश्ता किसी दल की मोहताज नहीं होता। ऐसे सच्चे जनसेवक का सम्मान कर फाउंडेशन स्वयं को भी गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
शाकद्वीपीय बंधु ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री आर.के. शर्मा ने सुषमा शर्मा का सम्मान करते हुए कहा कि वार्ड की जनता ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर उन्हें हर परिस्थिति में खरा उतरना है। उन्होंने कहा कि जनसेवा के दौरान किसी भी प्रकार की कठिनाई आने पर समाज उनके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा और हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।
कार्यक्रम में रेनुकूट के श्री अनिल शर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए सुषमा शर्मा को शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल सार्वजनिक एवं सामाजिक भविष्य की मंगलकामना की।
सम्मान कार्यक्रम में खुश भोजक, प्रसन्न कुमार शर्मा, राजेश शर्मा, सुधीर शर्मा सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ