Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
केशव
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

सबकी नजर देशनोक नगरपालिका पर, दो पूर्व मंत्रियों और विधायक ने झोंक रखी है ताकत

Bansal
D1
D2
D3
D4
D5
D6
1 month ago
सबकी नजर देशनोक नगरपालिका पर, दो पूर्व मंत्रियों और विधायक ने झोंक रखी है ताकत

सबकी की नजर देशनोक नगरपालिका पर, दो पूर्व मंत्रियों और विधायक ने झोंक रखी है ताकत 


बीकानेर। देशनोक में शहरी सरकार के चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। सभी बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। बुजुर्ग और दिव्यांगों को वोट दिलवाने के लिए परिजन उनको लेकर पहुंच रहे है। बीकानेर जिले की छह पालिकाओं में हो रहे चुनाव के बीच देशनोक नगरपालिका का चुनाव राजनीतिक लिहाज से खास माना जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह यहां नेताओं की सक्रियता है। देशनोक में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर मौजूदा विधायक के साथ दो पूर्व मंत्रियों की सक्रियता ने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। दरअसल, कोलायत विधानसभा में आने वाले देशनोक में विधायक अंशुमान सिंह भाटी पिछले लम्बे समय से सक्रिय नजर आ रहे है। क्षेत्र के विधायक अंशुमान सिंह भाटी पिछले लंबे समय से यहां सक्रिय नजर आ रहे हैं। चुनावी तैयारियों से लेकर प्रचार अभियान तक की कमान भी उन्होंने संभाल रखी है। विधायक बनने के बाद यह उनका पहला नगरपालिका चुनाव है। ऐसे में इस चुनाव को उनके लिए स्थानीय स्तर पर पहली बड़ी राजनीतिक परीक्षा के तौर पर भी देखा जा रहा है।

दूसरी तरफ इसी पालिका में पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी भी सक्रिय नजर आ रहे है। पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी भी इस चुनाव पर नजर बनाए हुए है। मतदान केंद्रों पर उमड़ रही भीड़ के बीच अब सभी की निगाहें मतदान प्रतिशत और चुनाव परिणाम पर टिकी हैं। देशनोक में जनता किसे शहरी सरकार की जिम्मेदारी सौंपती है, इसका फैसला मतगणना के बाद होगा। हालांकि, इतना तय है कि मौजूदा विधायक और दो पूर्व मंत्रियों की सक्रियता ने इस नगरपालिका चुनाव को बीकानेर की राजनीति में खास चर्चा का विषय बना दिया है।

D7
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: