Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

ग्रामीण सेवा शिविर: कल से होंगे शुरू, पहले दिन आठ स्थानों पर होंगे आयोजन

rk
6 hours ago
ग्रामीण सेवा शिविर: कल से होंगे शुरू, पहले दिन आठ स्थानों पर होंगे आयोजन

खुलासा न्यूज,बीकानेर। ग्रामीण सेवा शिविर-२०२६ के तहत शुक्रवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। अभियान के पहले दिन बीकानेर उपखण्ड के कालासर और लाखूसर, लूणकरणसर के नाथवाणा और राजपुरा हुडान, श्रीडूंगरगढ़ के पूनरासर एवं समन्दसर, कोलायत-हदां के गजनेर और चानी, बज्जू के बज्जू खालसा, पूगल के बराला, छत्तरगढ़ के ३ आरजेडी संसारदेसर, खाजूवाला के माधोडिग्गी, नोखा-जसरासर के नोखा गांव और स्वरूपसर में शिविर आयोजित किए जाएंगे। 


इसी प्रकार १५ जून को बीकानेर के डांडूसर और रामसर, लूणकरणसर के कांकड़वाला और भीखनेरा, श्रीडूंगरगढ़ के बाना और पुंदलसर, कोलायत-हदां के खारी चारनाण और गंगापुरा, बज्जू के राववाला, पूगल के करणीसर भाटियान, छत्तरगढ़ के १ केएम और सामरदा तथा नोखा-जसरासर के सिंजगुरु और किसनासर में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

 


ग्रामीण सेवा शिविर: अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) होंगे लिजा स्तरीय नोडल अधिकारी 
 राज्य सरकार के निर्देशानुसार १२ जून से आयोजित होने वाले ग्रामीण सेवा शिविरों के लिए जिला स्तरीय नोडल, तकनीकी नोडल, उपखण्ड वार शिविर प्रभारी अधिकारी और सहायक शिविर प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।  जिला कलक्टर विश्राम मीणा इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। इसके अनुसार अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) उम्मेद सिंह रतनू जिला स्तरीय नोडल अधिकारी होंगें।

 

सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के उप निदेशक  गौरव भाटिया तकनीकी नोडल अधिकारी होंगे। वहीं पंचायत समिति क्षेत्र बीकानेर के लिए बीकानेर उपखण्ड अधिकारी और तहसीलदार, नोखा और पांचू के लिए सहायक कलक्टर बीकानेर रवि कुमार और तहसीलदार नोखा व जसरासर को प्रभारी और सहायक शिविर प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार संबंधित क्षेत्र के उपखण्ड अधिकारी अथवा सहायक कलक्टर को शिविर प्रभारी अधिकारी तथा तहसीलदार को सहायक शिविर प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: