Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

सीएम शर्मा से मिले देहात अध्यक्ष पंचारिया, विभिन्न मुद्दों को लेकर हुई बातचीत

Bansal
5 months ago
सीएम शर्मा से मिले देहात अध्यक्ष पंचारिया, विभिन्न मुद्दों को लेकर हुई बातचीत

खुलासा न्यूज,बीकानेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। लगभग 20 मिनट तक चली इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने बीकानेर देहात जिले की संगठनात्मक गतिविधियों, प्रशासनिक व्यवस्थाओं एवं राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर विस्तृत फीडबैक लिया।

 


मुलाकात के दौरान जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने संगठन के चल रहे अभियानों, कार्यकर्ताओं की गतिविधियों, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा जिले के विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। साथ ही क्षेत्र की जनभावनाओं एवं स्थानीय मुद्दों से भी अवगत कराया।

 


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता एवं सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की।

 


जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार जनकल्याण, सुशासन एवं विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री को बीकानेर देहात जिले की संगठनात्मक स्थिति एवं विभिन्न जनहित के विषयों से अवगत कराया। महामंत्री कैलाश विश्नोई, प्रवक्ता भवानी पाईवाल भी साथ रहे। इस सम्बंध में जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने जानकारी दी। 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: