Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

पंचायतीराज चुनावों को लेकर देहात कांग्रेस ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक

Bansal
2 weeks ago
पंचायतीराज चुनावों को लेकर देहात कांग्रेस ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक

खुलासा न्यूज,बीकानेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार पंचायतीराज चुनाव 2026 को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी देहात, बीकानेर ने संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए जिले की सभी 41 जिला परिषद वार्डों तथा उनके अंतर्गत आने वाले पंचायत समिति वार्डों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। जारी सूची के अनुसार वार्ड संख्या 1 एवं 2 की जिम्मेदारी डॉ. प्रीति मेघवाल, वार्ड 3, 4 एवं 5 की प्रेम प्रकाश सारण, वार्ड 6 की रूपाराम मेघवाल तथा वार्ड 7, 8 एवं 9 की जिम्मेदारी मोहनदान चारण को दी गई है।

 


इसी प्रकार वार्ड 10 एवं 11 के प्रर्यवेक्षक रामचन्द्र भाम्भू वार्ड 12 के भंवरलाल सारण, वार्ड 13 के केदारमल कठातला, वार्ड 14, 15 एवं 16 के कोडाराम भादू तथा वार्ड 17, 18 एवं 19 के प्रर्यवेक्षक रामदेव मूंड होंगे। वार्ड 20 एवं 21 की जिम्मेदारी गुमानाराम जाखड़, वार्ड 22 की मो. अकरम, वार्ड 23 एवं 24 की ओमप्रकाश शर्मा तथा वार्ड 25 की जिम्मेदारी हरीश गोदारा को सौंपी गई है।
वहीं वार्ड 26 एवं 27 के प्रर्यवेक्षक सतू खां पडि़हार, वार्ड 28 एवं 29 के नोपाराम जाखड़, वार्ड 30, 31, 32, 33 एवं 34 के बृजलाल गोदारा, वार्ड 35 एवं 36 के सोहन महिया, वार्ड 37 एवं 38 के राधेश्याम सिद्ध तथा वार्ड 39, 40 एवं 41 की जिम्मेदारी ओमप्रकाश मेघवाल को दी गई है।
नवनियुक्त पर्यवेक्षकों को अपने-अपने क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की ओर से चुनाव लडऩे के लिए आवेदन करने वाले संभावित उम्मीदवारों का सर्वे करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पर्यवेक्षक क्षेत्र में पार्टी की स्थिति, कार्यकर्ताओं एवं आमजन के बीच उम्मीदवार की पकड़, जनसमर्थन तथा चुनाव जीतने की संभावनाओं का आकलन कर जीताऊ उम्मीदवारों की रिपोर्ट जिला कांग्रेस कमेटी को सौंपेंगे।

 


जिला कांग्रेस कमेटी देहात की ओर से स्पष्ट किया गया है कि प्रत्याशियों के चयन में जमीनी स्तर पर सर्वे और कार्यकर्ताओं की राय को महत्वपूर्ण आधार बनाया जाएगा। पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर मजबूत एवं जीताऊ उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। सभी नवनियुक्त पर्यवेक्षकों से अपेक्षा है कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, लगन और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: