Khulasa Online
Breaking
• सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर में विश्व शांति हेतु रुद्राभिषेक व भैरव पूजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल

rk
1 month ago
बीकानेर में विश्व शांति हेतु रुद्राभिषेक व भैरव पूजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल
बीकानेर में विश्व शांति हेतु रुद्राभिषेक व भैरव पूजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल
 
बीकानेर। विश्व शांति व रक्षा के लिये रविवार को ओझा सत्संग में समाज के गणमान्यजनों द्वारा रूद्राभिषेक और भैरव पूजन का आयोजन किया गया। पं अशोक ओझा के आचार्यत्व में वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के साथ भगवान शिव का विभिन्न तरल पदार्थों से अभिषेक किया गया तथा भैरव के मंत्रोचारण कर सुख समृद्धि की कामना की गई। इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ बी डी कल्ला,नगर विधायक जेठानंद व्यास,जुगल किशोर ओझा पुजारी बाबा,जनार्दन कल्ला,डॉ सत्यप्रकाश आचार्य,गोकुल जोशी,राजेश चूरा,देवीलाल उपाध्याय,रमेश पुरोहित,श्याम देराश्री,मोहन लाल आचार्य,कमल कल्ला सहित बड़ी संख्या में पुष्करणा समाज के मौजिज साक्षी बने। कार्यक्रम शहरी व ग्रामीण अंचलों से भी सजातिय बंधु धार्मिक आयोजन में पधारे। पूर्व मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने कहा कि विश्व शांति, सुरक्षा और देश की प्रगति के लिए रुद्राभिषेक एक अत्यंत पवित्र वैदिक अनुष्ठान है,जो भगवान शिव की कृपा से सामाजिक समरसता और दुखों के विनाश की कामना के साथ किया जाता है। रुद्र पूजा भारत की एक प्राचीन पद्धति है। इसका अनुसरण युगों- युगों से किया जाता रहा है। रुद्र का अर्थ है शिव जो कल्याण कारक हैं, और दुष्ट विनाशक भी। पूजा का अर्थ है जो पूर्णता से उत्पन्न हो। विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि रुद्राभिषेक एक पूजनीय वैदिक अनुष्ठान है जिसमें रुद्र सूक्त का पाठ करते हुए शिवलिंग को पवित्र जल, दूध और अन्य पवित्र सामग्रियों से स्नान कराया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है,नकारात्मक ऊर्जाएं दूर होती हैं और शांति, समृद्धि और सुरक्षा प्राप्त होती है। आयोजक देवीलाल उपाध्याय ने कहा कि धार्मिक आयोजन में 11 वेदपाठी आचार्यों की अगुवाई में 50 से ज्यादा पंडित मंत्रोचारण के साथ आहुतियां दी। इसके बाद सामूहिक आरती व महाप्रसाद का आयोजन भी किया गया। 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: