Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

आरटीओ इंस्पेक्टर ने ट्रक ड्राइवर को सिर से मारा, युवक बोला-मेरे साथ मारपीट की और गाली दी

rk
3 months ago
आरटीओ इंस्पेक्टर ने ट्रक ड्राइवर को सिर से मारा, युवक बोला-मेरे साथ मारपीट की और गाली दी

आरटीओ इंस्पेक्टर ने ट्रक ड्राइवर को सिर से मारा, युवक बोला-मेरे साथ मारपीट की और गाली दी

चूरू जिले में परिवहन निरीक्षक (आरटीओ इंस्पेक्टर) ने ट्रक ड्राइवर को सिर से मारकर घायल कर दिया। हमले में ड्राइवर की आंख के पास चोट लगने से खून बहने लगा। निरीक्षक ने उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने यह कहते हुए मना कर दिया कि आप तो रोज यही काम करते हो। लोगों के आक्रोश को देखते हुए परिवहन निरीक्षक गाड़ी में बैठकर चले गए। शाम को विभाग ने परिवहन निरीक्षक सुरेश विश्नोई को सस्पेंड कर दिया। वहीं ड्राइवर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

मामला सुजानगढ़ का रविवार का है। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि डीटीओ के परिवहन निरीक्षक सुरेश कुमार विश्नोई ने ट्रक ड्राइवर से बहस कर रहे हैं। इसी दौरान ट्रक ड्राइवर को सिर से मारकर घायल कर देते हैं। ट्रक ड्राइवर एहसान अहमद (24) निवासी प्रयागराज (यूपी) ने कहा कि मैं ट्रक में सामान भर कर यूपी के भदोही जा रहा था। इस दौरान आरटीओ साहब ने हमारे से मारपीट की और गाली गलौज किया। मैंने कहा- मेरा रोजा है तो और भड़क गए।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: