जिला स्तरीय खेलकूद में आरएसवी ने छोड़ी छाप
बीकानेर। शिक्षा विभाग द्वारा जिला स्तर पर दिनांक 20 से 26 सितंबर तक आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में आरएसवी हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने एक बार पुन: अपनी छाप छोड़ी है। विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में 27 गोल्ड मेडल 12 सिल्वर मेडल और 14 ब्रांच मेडल प्राप्त किए हैं।
विद्यालय के खेल प्रभारी विनय कुमार बिश्नोई ने बताया कि विद्यालय के 38 छात्र-छात्राओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं हेतु चयन किया गया है। अंडर 14 वर्ग में टेबल टेनिस में मिताक्षी शर्मा, ऋषभ जाखड़, पियूष, विनायक बिश्नोई, तन्वी वर्मा, फुटबॉल में कृष, पियूष डेलू, तेजस, रोलर स्केटिंग में हर्षित जनागल, सुमित, लॉन टेनिस में शक्ति सिंह राइफल शूटिंग में सौरव परिहार, बास्केटबॉल में अंशुमन तथा स्विमिंग में कनव भादू आदित्य सेन का चयन हुआ है। 17 वर्ष तक की आयु वर्ग में टेबल टेनिस के लिए जय मल्होत्रा एवं उषा, रोलर स्केटिंग में करण चौधरी, हेमंत आचार्य, आर्चरी में अमन सुथार एवं प्राची, बास्केटबॉल में आरती जांगिड़ एवं रितेश कुमार, ताइक्वांडो में चैताली रॉयल, बैडमिंटन में गर्विता गुप्ता, लॉन टेनिस में लक्ष्य कुमार शर्मा तथा हॉकी में घनश्याम भाकर एवं श्रेयांश मिश्रा राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का परिचय देंगे।
19 वर्ष तक के आयु वर्ग में कराटे में गर्वित बिश्नोई लॉन टेनिस में आरचि गुप्ता एवं आयुषी चौधरी, रोलर स्केटिंग में अस्वी अमल, यश यादव, टेबल टेनिस में उन्नति सिंह बॉक्सिंग में प्रदीप चौधरी, ताइक्वांडो में तमन्ना राठौड़ एवं डैनी गोदारा तथा बास्केटबॉल में रजत लेघा का चयन हुआ है। चयनित छात्र- छात्राएँ अपने वर्ग में राज्य स्तर पर बीकानेर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। विद्यालय के सीईओ आदित्य स्वामी एवं प्रधानाचार्य रविंद्र भटनागर ने चयनित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है साथ ही खेलों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। चयनित विद्यार्थी विद्यालय में निशुल्क स्पोर्ट्स अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय के नाम को रोशन कर रहे हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ