Khulasa Online
Solar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

अचानक इस स्कूल की गिरी पट्टिया, छुट्टियों के बाद स्कूल खुलते ही हो गया हादसा, गनीमत रही बच्चे नही थे

Solar 2
3 months ago
अचानक इस स्कूल की गिरी पट्टिया, छुट्टियों के बाद स्कूल खुलते ही हो गया हादसा, गनीमत रही बच्चे नही थे


अचानक इस स्कूल की गिरी पट्टिया, छुट्टियों के बाद स्कूल खुलते ही हो गया हादस, गनीमत रही बच्चे नही थे
बीकानेर। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़् में तोलियासर स्थित सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल में सोमवार को बड़ा हादसा टल गया। ग्रीष्मावकाश के बाद जब स्कूल खोला गया तो एक कक्षा की छत की 10 पट्टियां टूटी हुई मिलीं। गनीमत रही कि उस समय स्कूल में बच्चे मौजूद नहीं थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह विद्यालय का स्टाफ स्कूल पहुंचा और कक्षाओं के ताले खोले। इस दौरान कक्षा संख्या-7 में छत की 10 पट्टियां टूटकर नीचे गिरी हुई मिलीं। मलबा कक्षा में रखी टेबलों और कुर्सियों पर गिरने से फर्नीचर भी क्षतिग्रस्त हो गया।एक भी कमरा बच्चों के बैठने लायक नहींविद्यालय के प्रधानाचार्य ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर घटना की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि केवल एक कक्ष ही नहीं, बल्कि स्कूल के अन्य कक्ष भी जर्जर हालत में हैं। स्थिति ऐसी है कि एक भी कक्ष बच्चों को बैठाकर पढ़ाई कराने योग्य नहीं बचा है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने फिलहाल विद्यार्थियों की पढ़ाई खुले में पेड़ों की छाया के नीचे कराने का निर्णय लिया है।पहले ही जर्जर घोषित हो चुका था भवनसरपंच प्रतिनिधि गिरधारी सिंह ने बताया कि 22 जून 2026 को आयोजित ग्राम सेवा शिविर में भी स्कूल भवन की जर्जर स्थिति का मुद्दा उठाया गया था। इसके बाद सार्वजनिक निर्माण विभाग  की टीम ने मौके का निरीक्षण कर भवन को जर्जर घोषित किया था।उन्होंने बताया कि अब एक कमरे की छत की पट्टियां पूरी तरह टूटकर गिर चुकी हैं, जबकि अन्य कमरों की पट्टियां भी अपनी जगह छोड़ चुकी हैं। उनमें बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।ग्रामीणों ने नए भवन की मांग उठाईघटना की सूचना मिलने पर सरपंच प्रतिनिधि सहित गांव के कई लोग विद्यालय पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने सरकार और शिक्षा विभाग से स्कूल के नए भवन का निर्माण कराने तथा बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है।

Solar 4
Solar 3

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: