Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर में मां-बेटी से लूट, बाइक सवार दो युवक बैग छीनकर फरार, देखे वीडियो

Bansal
5 hours ago
बीकानेर में मां-बेटी से लूट, बाइक सवार दो युवक बैग छीनकर फरार, देखे वीडियो

बीकानेर में मां-बेटी से लूट, बाइक सवार दो युवक बैग छीनकर फरार, देखे वीडियो 

 

बीकानेर। शहर में बुधवार देर रात मां-बेटी के साथ लूट की वारदात सामने आई है। चौतीना कुआं क्षेत्र में भाई दूज मनाकर लौट रही मां-बेटी से धरणीधर मंदिर के पास रमण भवन के आगे बाइक सवार दो युवक बैग छीनकर फरार हो गए। वारदात के दौरान बैग खींचने से महिला सड़क पर गिर गई।

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 12 बजे रक्षा पुरोहित पत्नी आशीष पणिया अपनी मां के साथ धरणीधर मंदिर की ओर जा रही थीं। दोनों चौतीना कुआं क्षेत्र में भाई दूज मनाकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान रमण भवन के पास पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने उनकी मां के हाथ में रखा बैग छीन लिया। बैग इतनी जोर से खींचा गया कि महिला सड़क पर गिर गई और बैग के दोनों हैंडल उनके हाथ में ही रह गए।

वारदात के बाद रक्षा ने युवकों का पीछा किया। आसपास मौजूद कुछ लोग भी आरोपियों के पीछे दौड़े, लेकिन दोनों युवक बाइक से फरार हो गए। सूचना मिलने पर गंगाशहर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र में तलाश की, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए।

रक्षा पुरोहित ने गंगाशहर थाने में परिवाद देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि बैग में चांदी की पायल सहित कुछ आभूषण, 6 हजार रुपए नकद और घरेलू सामान रखा हुआ था। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: