बीकानेर में देर रात इस जगह मां-बेटी के साथ लूट, घटनास्थल से ही पुलिस को किया फोन
बीकानेर में देर रात इस जगह मां-बेटी के साथ लूट, घटनास्थल से ही पुलिस को किया फोन
बीकानेर। शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद होते ही जा रहे है। कभी चाकूबाजी की घटनाएं तो कभी लूट की वारदाते सामने आ रही है। बुधवार देर रात मां-बेटी के साथ भी लूट की वारदात हुई। बेटी ने इस मामले में गंगाशहर थाने में परिवाद देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना धरणीधर मंदिर के पास रमण भवन के आगे हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों युवक फरार हो चुके थे। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात करीब 12 बजे रक्षा पुरोहित पत्नी आशीष पणिया अपनी मां के साथ धरणीधर मंदिर की ओर जा रही थीं। वो चौतीना कुआं क्षेत्र में भाई दूज मनाकर लौट रही थीं। मां-बेटी जैसे ही रमण भवन के पास पहुंचीं, तभी पीछे से आए दो युवकों ने मां के हाथ में रखा बैग छीन लिया। बैग इतनी जोर से खींचा गया कि मां सड़क पर गिर गईं और बैग के दोनों हैंडल उनके हाथ में ही रह गए। दोनों युवक बैग लेकर बाइक से फरार हो गए।
रक्षा उनके पीछे दौड़ीं। आसपास के कुछ लोग भी युवकों के पीछे भागे, लेकिन वे मौके से फरार हो गए। घटनास्थल से ही पुलिस को फोन किया गया। गंगाशहर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र में तलाश की, लेकिन दोनों युवक नहीं मिले। रक्षा ने बताया कि बैग में चांदी की पायल सहित कुछ आभूषण, 6 हजार रुपए नकद और घरेलू सामान था। अब पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ