Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर!

बस स्टैंड से रोडवेज की बस हुई चोरी, परिवहन विभाग और पुलिस महकमे में मचा हडक़ंप

rk
4 months ago
बस स्टैंड से रोडवेज की बस हुई चोरी, परिवहन विभाग और पुलिस महकमे में मचा हडक़ंप

बस स्टैंड से रोडवेज की बस हुई चोरी, परिवहन विभाग और पुलिस महकमे में मचा हडक़ंप 

बीकानेर। संभाग के हनुमानगढ़ जिले के भादरा कस्बे में चोरों ने हरियाणा रोडवेज की पूरी बस चुरा ली। यह घटना 26 जनवरी की रात को हुई और 27 जनवरी की सुबह ड्राइवर को बस गायब मिली। इस संबंध में भादरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जिसके बाद परिवहन विभाग और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

हरियाणा रोडवेज के हिसार डिपो के ड्राइवर देवीदयाल ने भादरा थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। देवीदयाल के अनुसार, वह बस संख्या HR 39 GV 7175 पर हिसार से भादरा मार्ग पर ड्यूटी कर रहे थे। उन्होंने 26 जनवरी की शाम करीब 6:30 बजे बस को भादरा बस स्टैंड पर खड़ा किया था। अगली सुबह 27 जनवरी को जब वह करीब 7 बजे बस स्टैंड पहुंचे, तो बस वहां से गायब थी। आसपास तलाश करने और पूछताछ के बाद भी बस का कोई सुराग नहीं मिला।

CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलने पर भादरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हेड कॉन्स्टेबल भूपसिंह इस मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि बस स्टैंड और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। आमतौर पर बाइक और कार चोरी की घटनाएं आम होती हैं, लेकिन रोडवेज बस जैसी बड़ी और भारी वाहन की चोरी का यह पहला मामला है। इस घटना ने न सिर्फ पुलिस बल्कि आमजन को भी हैरानी में डाल दिया है और बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: