Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर: रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, 26 वर्षीय युवक गंभीर घायल, पीबीएम रेफर

Bansal
7 hours ago
बीकानेर: रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, 26 वर्षीय युवक गंभीर घायल, पीबीएम रेफर

बीकानेर: रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, 26 वर्षीय युवक गंभीर घायल, पीबीएम रेफर 

बीकानेर। छतरगढ़ नेशनल हाईवे-911 पर गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे राजस्थान रोडवेज बस और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर के पीबीएम अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार, अनूपगढ़ की तरफ से आ रही राजस्थान रोडवेज बस ने सड़क पर चल रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद घायल को पास के पेट्रोल पंप पर खड़ी नेशनल हाईवे एम्बुलेंस 1012 की सहायता से विनोद और उनकी टीम ने तत्काल छतरगढ़ के राजकीय अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टर मुकेश मीणा और उनकी टीम ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। युवक के पैर में फ्रैक्चर और सिर में चोट होने के कारण उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रोडवेज बस को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार, घायल की पहचान दुलीचंद उर्फ सेठी (26) पुत्र मोडाराम, निवासी 6 एआरएम खारवाली के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: