Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर पश्चिम में सबसे कम 990 लाख तो खाजुवाला में सबसे अधिक 1206 लाख से बनेगी सड़कें

Bansal
2 months ago
बीकानेर पश्चिम में सबसे कम 990 लाख तो खाजुवाला में सबसे अधिक 1206 लाख से बनेगी सड़कें

खुलासा न्यूज,बीकानेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सड़क तंत्र की मजबूती के साथ ही प्रदेश का निरंतर आधारभूत विकास हो रहा है। इसी क्रम में रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है, जो विकास की नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा तथा प्रदेश की प्रगति को नई गति प्रदान करेगा। 

 


बजट 2026-27 में की गई घोषणा को धरातल पर साकार करने की दिशा में राज्य सरकार ने प्रदेशभर में नॉन-पैचेबल एवं मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण के लिए कुल 2 हजार 101.16 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले 3 हजार 232 कार्यों की स्वीकृति प्रदान की है।

 

 इस निर्णय से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी स्थापित होगी तथा आवागमन और अधिक सुगम होगा। मुख्यमंत्री के विजन के अनुसार हर गांव, हर कस्बे और हर शहर को गुणवत्तापूर्ण सड़क संपर्क से जोड़ते हुए विकास के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में लिए गए अहम फैसले से किसानों, युवाओं, उद्यमियों और आमजन को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित आवागमन मिलेगा। साथ ही, प्रदेश की आर्थिक और सामाजिक प्रगति को भी नई दिशा मिलेगी।


बीकानेर में होंगे करोड़ों के विकास कार्य- 
इस घोषणा के अंतर्गत बीकानेर पूर्व में 15.03 किलोमीटर के लिए 1198 लाख, बीकानेर पश्चिम में 19.23 किलोमीटर के लिए 990 लाख, खाजुवाला में 53.81 किलोमीटर के लिए 1206 लाख, कोलायत में 40.150 किलोमीटर के लिए 1192 लाख, लूणकरणसर में 46.550 किलोमीटर के लिए 1190 लाख, नोखा में 52.75 किलोमीटर के लिए 1107 लाख और श्रीडूंगरगढ़ में 54.90 किलोमीटर के लिए 1203 लाख रूपए स्वीकृत किए गए है। 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: