Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर के पश्चिम विधानसभा की सडक़ों  की हालात  अब सुधरेगी  लगेगें 9.90 करोड़ रुपये

6 hours ago
बीकानेर के पश्चिम विधानसभा की सडक़ों  की हालात  अब सुधरेगी  लगेगें 9.90 करोड़ रुपये


बीकानेर के पश्चिम विधानसभा की सडक़ों  की हालात  अब सुधरेगी  लगेगें 9.90 करोड़ रुपये
बीकानेर, 9 अगस्त। राज्य सरकार की बजट घोषणा के तहत 187 विधान सभा क्षेत्रों में नॉन पेचेबल/मिसिंग लिंक सडक़ों के 3232 कार्यों के लिए 21 करोड़ एक लाख 16 हजार 550 रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की है। इसके तहत बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 34 नॉन पेचेबल/मिसिंग लिंक की 19.23 कि.मी. सडक़ों के 34 कार्यों के लिए 9 करोड़ 90 लाख रुपये की राशि व्यय की जाएगी। 
बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास ने बताया कि स्वीकृति अनुसार बीकानेर पश्चिम में वार्ड नम्बर एक में ओम जी के घर से माता जी के मंदिर होते हुए रामलाल जी के घर तक बाबू लाल जी की दुकान के आगे रंगीन ब्लॉक की 480 मीटर सडक़ के लिए 35 लाख रुपये, वार्ड नम्बर 26 व वार्ड नम्बर 3 में लवली क्लॉसेज, चौपड़ा बाड़ी से गहलोत पाईप फैक्ट्री सुजानदेसर तक 600 मीटर सीसी सडक़ के लिए 28.9 लाख रुपये, वार्ड नम्बर 3 में सुजानदेसर सामुदायिक भवन से मालियों की श्मशान भूमि तक 300 मीटर डामर सडक़ के लिए 11.3 लाख रुपए, वार्ड नम्बर 03 में जनता प्याऊ के पीछे से गणेश बाल निकेतन स्कूल तक 300 मीटर सीसी सडक़ के लिए 27 लाख, वार्ड नम्बर 03 में गणेश बाल निकेतन स्कूल से सत्यनारायण गहलोत के घर से होते हुए मैन रोड तक 500 मीटर सडक़ के लिए 41 लाख, वार्ड नम्बर 04 भागीरथ जी के चक्की से हरिराम जी मंदिर तक व भागीरथ जी की दुकान से सुरेन्द्र के मकान तक डामर 500 मीटर डामर सडक लिए 15.5 लाख रूपये, वार्ड नम्बर 04 में सेन समाज संस्था से बीरबल जी मास्टर के मकान तक 200 मीटर सीसी सडक़ के लिए 25.9 लाख रुपये, वार्ड नम्बर 04 में हरीश सांखला के गैराज से ब्राह्मणों के श्मशान तक 350 मीटर डामर सडक़ के लिए 8 लाख रुपये, वार्ड नम्बर 4 में रामकिशन महाराज के मकान से जीया बाई ढाणी के आगे तक व आस पास की लिंक गलियों में व माणक जी माली के मकान से हेम शर्मा पत्रकार के मकान तक 500 मीटर डामर सडक़ के लिए 10.75 लाख रुपये की राशि व्यय की जाएगी। 
इसी प्रकार वार्ड नम्बर 4 में संजय जी सेठिया के घर वाली गली में पेवर ब्लॉक 250 मीटर के लिए 21 लाख, वार्ड नम्बर 5 पुरानी रोशनी घर भीनासर से मालियों की गली तक 500 मीटर सडक़ के लिए 15.3 लाख, वार्ड नम्बर 21 में जेठाराम जी सियाग के घर से लूणसिंह के घर से विजय सिंह के घर तक 800 मीटर सडक़े लिए 50 लाख रुपये, वार्ड नम्बर 21 में चेनाराम जी सोनी के घर से किग्स स्कूल तक 400 मीटर ब्लॉक सडक़ निर्माण के लिए 14.50 लाख रुपये, वार्ड नम्बर 21 में गणेश जी नाई के घर से अर्जुन जी के घर तक 200 मीटर ब्लॉक सडक़ निर्माण के लिए 14 लाख रुपये, वार्ड नम्बर 23 में ब्राहम्ण समाज श्मशान भूमि से भैरू जी मंदिर होते हुए श्रवण राम पुत्र हजारी राम जी के घर तक 600 मीटर सीसी सडक़ के लिए 55.5 लाख रुपये, वार्ड नम्बर 23 में मूलाराम पुत्र भोजाराम के घर से मोडाराम पुत्र सुगनाराम के घर तक 700 मीटर सीसी सडक़ निर्माण के लिए 64 लाख रुपये, वार्ड नम्बर 23 में करमीसर मैन रोड से धोलागर माताजी मंदिर तक 1000 मीटर डामर सडक़ के लिए 68 लाख रुपये, वार्ड नम्बर 24 में रामदेव जी मंदिर के चौक से रामलाल जी सांखला की चक्की से होते हुए जगदीश सौंलकी के घर तक 200 मीटर सीसी सडक़ के लिए 20.35 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। 
इसी प्रकार वार्ड नम्बर 24 गहलोतों के चौक से घनश्याम जी की दुकान से होते हुए जगदीश गहलोत के घर तक 500 मीटर री-कारपेट सडक़ के लिए 11 लाख रुपये, वार्ड नम्बर 24 में हनुमान जी मंदिर से गहलोतों के चौक तक 450 मीटर सडक़ निर्माण के लिए 28.53 लाख रुपये, वार्ड नम्बर 24 में गहलोतों के चौक से हरजी पटवारी के घर वाली गली से होते हुए करणी माता मंदिर वाले चौक तक 1000 मीटर रिकारपेट सडक़ के लिए 21.50 लाख रुपये, वार्ड नम्बर 24 गहलोतों के चौक से नत्थू जी डाईवर की बाड़ी तक 1000 मीटर रिकारपेट सडक़े लिए 21.50 लाख रुपये, वार्ड नम्बर 24 में बींजाराम जी पंवार के घर के सामने वाली गली से बुलाकीराम सोलंकी के घर तक 1000 मीटर के लिए 21.50 लाख, वार्ड नम्बर 24 में सरकारी स्कूल के सामने वाली गली से होते हुए करणी माता मंदिर तक 1000 मीटर सडक़ के लिए 21.50 लाख रुपये, वार्ड नम्बर 43 में हनुमान राम बिश्नोई के घर से पुरानी गजनेर रोड़ तक 700 मीटर सीसी रोड़ के लिए 50 लाख रुपये, वार्ड नम्बर 44 में नया शहर पुलिस थाने से उष्ठवाहिनी मंदिर तक 1 कि.मी. सडक़ के लिए 65 लाख रुपये, वार्ड नम्बर 44 में ओझा सारस्वत भवन से ब्रह्म बगीची तक की 350 मीटर सडक़ के लिए 10 लाख रुपये, वार्ड नम्बर 44 में लाली बाई बगीची के सामने मेन रोड़ से नत्थूसर बास नुक्कड़ तक 300 मीटर सडक़ के लिए 10 रुपये व्यय होंगे।
श्री व्यास ने बताया कि स्वीकृति के अनुसार वार्ड नम्बर 46 में मैन रोड गोपेश्वर बस्ती से भैरू पापड भण्डार तक की 700 मीटर पेवर ब्लॉक सडक़ के लिए 48 लाख रुपये, वार्ड नम्बर 46 में माली समाज के भवन के नुक्कड से शिवजी महाराज के घर तक 100 मीटर सीसी सडक़ के लिए 11.50 लाख रुपये, वार्ड नम्बर 46 में बिरजा महाराज ओझा के घर से मोचियों के भैरू जी मंदिर तक 450 मीटर पेवर ब्लॉक सडक़ के लिए 41 लाख रुपये, वार्ड नम्बर 55 में बाग बीकाणा गार्डन से सुखदेव धवल के घर तक 450 मीटर डामर रिकॉरपेट सडक़ के लिए 16.50 लाख रुपये, वार्ड नम्बर 55 में भंवर सिंह जी थानेदार के घर से भंवर जी नाई के घर तक की 250 मीटर सीसी सडक़ के लिए 23.16 लाख रुपये तथा विधान सभा क्षेत्र बीकानेर पश्चिम के विभिन्न वार्डो में 1.6 कि.मी. सडक़ों के निर्माण के लिए 63.31 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: