खुलासा न्यूज,बीकानेर। सड़क हादसे में एक बुजुर्ग सहित तीन के घायल हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना लूणकरणसर पुलिस थााना क्षेत्र के कालावास चौराहे पर मंगलवार शाम की है। जहां पर ऑटोरिक्शा और बाइक के बीच भिड़ंत हो गयी। हादसे में एक बुजुर्ग सहित तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार नाथवाना की और से आ रहे एक ऑटोरिक्शा की सामने से रही बाइक से टक्कर हो गयी। हादसे में ऑटो सवार दो और बाइक सवार बुजुर्ग घायल हो गए। सूचना मिलते ही सामाजिक संगठनों के सेवादार और पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर एक घायल को गंभीर हालात में बीकानेर रैफर किया गया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ