बीकानेर: टोल प्लाजा के पास सड़क हादसा, 22 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत
बीकानेर: टोल प्लाजा के पास सड़क हादसा, 22 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत
बीकानेर। कोलायत थाना क्षेत्र में नोकड़ा टोल प्लाजा के आगे सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान सड़क पर अचानक पशु आ जाने से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार किशन पुत्र रामूराम मेघवाल ने रिपोर्ट दी है कि उसका भाई नन्दलाल पुत्र रामूराम, उम्र 22 वर्ष, नोकड़ा के पास एक सोलर कंपनी में काम करता था। 27 सितंबर को काम खत्म करने के बाद वह मोटरसाइकिल से अपने गांव लालावाली लौट रहा था। नोकड़ा टोल प्लाजा पार करने के बाद बीकानेर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सड़क पर अचानक पशु आने से मोटरसाइकिल असंतुलित हो गई और नन्दलाल बाइक सहित सड़क पर गिर गया। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं।
परिजन और अन्य लोग घायल नन्दलाल को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन गंभीर हालत के चलते इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने घटना के संबंध में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई बलपत सिंह को सौंपी गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ