खुलासा न्यूज,बीकानेर। सड़क हादसा हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ के बीदासर रोड़ पर सालासर फांटे के पास की है। जहां पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं इस हादसे में एक अन्य घायल हो गया। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए। घायल को आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया। जहंा पर उसका उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे की जांच में जुटी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ