Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

सडक़ दुर्घटना नोखा: दो कारों की आमने सामने भिड़ंत में एक ही परिवार के इतने लोग हुए घायल

rk
2 weeks ago
सडक़ दुर्घटना नोखा: दो कारों की आमने सामने भिड़ंत में एक ही परिवार के इतने लोग हुए घायल


सडक़ दुर्घटना नोखा: दो कारों की आमने सामने भिड़ंत में एक ही परिवार के इतने लोग हुए घायल
 नोखा। बीकानेर के नोखा तहसील के रासीसर के पास एक सडक़ दुर्घटना में करीब 5 लोगो के चोटे आई जिनको अस्पताल भेजा गया। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार इको स्पोट्र्स कार ने सामने से आ रही स्कोडा रैपिड को इतने जोरदार टक्कर मारी की स्कोड रैपिड अनियंत्रित होकर आगे पंप पर खड़े ट्रेलर से जाकर भिड़ी। दुर्घटना में कार में सवार पांचों लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।इस संबंध में गौतम पंचारिया ने नोखा थाने में मामला दर्ज करवाया है। वह अपने छोटे भाई पवन, मघाराम पंचारिया, कालूराम पंचारिया और कीर्ति देव पंचारिया के साथ स्कोडा रैपिड कार से नोखा से देशनोक जा रहे थे। कार पवन चला रहा था। रासीसर से आगे एनएच-62 पर सामने से आ रही एक इको स्पोट्र्स कार के चालक े तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी कार के ड्राइवर साइड में टक्कर मार दी।हादसे में पांचों लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल, बीकानेर ले जाया गया। इनमें मघाराम पंचारिया और कालूराम पंचारिया को गंभीर चोटें आने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।नोखा पुलिस ने अज्ञात इको स्पोट्र्स चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: