Khulasa Online
Breaking
• यहां पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 की मौत, 6 घायल, कई मलबे में दबे; सीएम ने जताया दुख • ट्रंप की आखिरी चेतावनी : राष्ट्रपति बोले - डील मानो, वरना अंधेरे में डूबेगा ईरान; पाकिस्तान में कल फिर वार्ता • पीएम मोदी ने 30 मिनट देश को किया संबोधित, जानें क्या बोले पीएम • केंद्र सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनर्स को होगा फायदा • देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने दबोचे चार खतरनाक आतंकवादी, राम मंदिर और संसद थे निशाना, हो चुकी थी रेकी • यहां पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 की मौत, 6 घायल, कई मलबे में दबे; सीएम ने जताया दुख • ट्रंप की आखिरी चेतावनी : राष्ट्रपति बोले - डील मानो, वरना अंधेरे में डूबेगा ईरान; पाकिस्तान में कल फिर वार्ता • पीएम मोदी ने 30 मिनट देश को किया संबोधित, जानें क्या बोले पीएम • केंद्र सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनर्स को होगा फायदा • देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने दबोचे चार खतरनाक आतंकवादी, राम मंदिर और संसद थे निशाना, हो चुकी थी रेकी

बीकानेर में इस जगह बस एक्सीडेंट, देर रात ट्रोले ने मारी टक्कर, 10 से अधिक यात्री घायल

rk
1 week ago
बीकानेर में इस जगह बस एक्सीडेंट, देर रात ट्रोले ने मारी टक्कर, 10 से अधिक यात्री घायल

बीकानेर में इस जगह बस एक्सीडेंट, देर रात ट्रोले ने मारी टक्कर, 10 से अधिक यात्री घायल 

बीकानेर में पलाना-उदयरामसर मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भादू पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे ट्रक ट्रोले ने बस को टक्कर मार दी, जिससे बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 11 यात्री घायल हो गए, जबकि कुल 25 लोगों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया। घायलों में बस चालक भगवानाराम की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज पीबीएम अस्पताल में जारी है, जबकि कुछ यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

हादसे के समय बस जोधपुर से संगरिया की ओर जा रही थी और शाम को जोधपुर से रवाना हुई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों को चोटें आईं और कई लोग दहशत में आ गए। हादसे में बीकानेर की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और उनकी बहन भी घायल हुई हैं। हालांकि दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: